
MP Election 2023 : कमलनाथ ने एक बार फिर ओबीसी मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरा है। उन्होने कहा कि अपने कार्यकाल में शिवराज सरकार ने लगातार ओबीसी वर्ग के हितों की अवहेलना की है। भोपाल में लोक शिक्षण संचालनालय के बाहर प्राथमिक शिक्षक वर्ग के धरने को लेकर उन्होने सरकार पर सवाल खड़े किए और सीएम से इस बारे में इंसाफ करने की मांग की है।
कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने पिछले 18 वर्ष में ओबीसी वर्ग के खिलाफ काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों ने मुझसे शिकायत की है कि प्राथमिक शिक्षक वर्ग 3 परीक्षा 2020 की द्वितीय काउंसलिंग में 800 से अधिक ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र रोक दिए गए हैं। यह सभी अभ्यर्थी भोपाल में लोक शिक्षण संचालनालय के बाहर धरना दे रहे हैं। मैं मुख्यमंत्री से आग्रह करता हूं कि इस शिकायत पर गंभीरता पूर्वक विचार करें। ओबीसी वर्ग के साथ अन्य बंद करें और न्यायोचित ढंग से योग्य व्यक्तियों को नियुक्तियां दें।’
बता दें कि कांग्रेस लगातार ओबीसी आरक्षण और जातिगत जनगणना के मुद्दे को लेकर सरकार पर हमलावर है। कमलनाथ पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि कांग्रेस की सरकार बनने पर ओबीसी को 27% आरक्षण दिया जाएगा। अब एक बार फिर उन्होने प्राथमिक शिक्षक वर्ग की परीक्षा में नियुक्ति की मांग कर रहे अभ्यर्थियों की मांगों का समर्थन किया है और मुख्यमंत्री से मांग की है कि सरकार पिछड़ा वर्ग के साथ न्याय करे।
प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने पिछले 18 वर्ष में ओबीसी वर्ग के खिलाफ काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों ने मुझसे शिकायत की है कि प्राथमिक शिक्षक वर्ग 3 परीक्षा 2020 की द्वितीय काउंसलिंग में 800 से अधिक ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र…
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) August 16, 2023
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

