MP Election Results : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा ‘कोई एंटी इनकंबेंसी नहीं थी, जनता के प्यार की प्रो इनकंबेंसी ने जिताया’

Shivraj Singh Chouhan

MP Election Results : मध्य प्रदेश में बीजेपी की प्रचंड जीत का दावा सच साबित हुआ है। इस बार दिवाली पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता और कार्यकर्ताओं से ‘कमल दिवाली’ मनाने का आह्वान किया था, और बीजेपी दिवाली मना रही है। विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर चुनाव लड़ने वाली बीजेपी ने ‘एमपी के मन में मोदी, मोदी के मन में एमपी’ के नारा दिया, जिसे जनता ने भी स्वीकार किया। इसके बाद  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोई एंटी इनकंबेंसी नहीं थी, बल्कि जनता के प्यार की प्रो इनकंबेंसी थी।

सीएम ने जनता के प्रति आभार जताया

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश की करोड़ों जनता के ह्रदय के हार हैं..मुकुटमणि हैं। वो एमपी के मन में भी हैं, वो देश के देश के दिल में भी हैं। उनके प्यार आशीर्वाद के कारण और उनके प्रति जनता का अगाध विश्वास और श्रद्धा के कारण जो उन्होने गारंटी दी..जनता ने विश्वास किया। मैं प्रधानमंत्री जी को प्रणाम करता हूं और कुशल रणनीतिकार अमित शाह जी की रणनीति व जेपी नड्डा जी के मार्गदर्शन सहित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काम किया और भारतीय जनता पार्टी को शानदार जीत मिली है। ये मध्य प्रदेश की प्रगति और विकास जो भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है, उसे जनता का प्यार और आशीर्वाद मिला है। हमने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए जो योजनाएं बनाई और केंद्र की योजनाओं को जिस तरह क्रियान्वयन किया, डबल इंजन की सरकार को जनता ने आशीर्वाद दिया है। मध्य प्रदेश में कोई एंटी इनकंबेंसी नहीं थी। कांग्रेस के लोग कहते थे एंटी इनकंबेंसी है..लेकिन जनता के प्यार की प्रो इनकंबेंसी थी और भरपूर प्यार मध्य प्रदेश की जनता ने लुटाया है। मैं मध्य प्रदेश की जनता को प्रणाम करता हूं और विश्वास दिलाते हैं कि एक एक वचन जो हमने दिया है वो पूरा करेंगे।’

बीजेपी की प्रचंड जीत

मध्य प्रदेश में बीजपी की सरकार बनने जा रही है, ये तय हो चुका है। शिवराज ने दोहराया कि उन्होने जो वादे किए है वो पूरे किए जाएंगे। जनता का धन्यवाद जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बार फिर प्रदेश ने साबित कर दिया कि वो बीजेपी के विकास और जनकल्याणकारी नीतियों के साथ है और उनकी पार्टी प्रदेश को और आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews