MP News: राज्य सरकार की बड़ी तैयारी, 1508 करोड़ की 2408 योजनाएँ मंजूर, इन जिलों को होगा लाभ

madhya pradesh government

भोपाल/जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। केन्द्र की योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार (MP Government) लगातार प्रयासरत है। आगामी चुनावों से पहले जल जीवन मिशन पर भी शिवराज सरकार (MP Shivraj Government) का संभागवार काम तेजी से चल रहा है।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग  द्वारा इंदौर, ग्वालियर-चंबल, उज्जैन, सागर के बाद जबलपुर संभाग के लिए अबतक 1508 करोड़ 16 लाख 60 हजार रूपये मंजूर किए गए है। इसके तहत 2408 जल संरचनाओं के कार्य तेजी से चल रहा है, जिनका लाभ संभाग के 8 जिलों को मिलेगा।

यह भी पढ़े.. शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, 1 करोड़ से ज्यादा बच्चों को होगा लाभ, ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम

दरअसल, जल जीवन मिशन में जबलपुर संभाग (Jabalpur Division) के 416 ग्रामों के शत-प्रतिशत परिवारों को लाभान्वित किया गया है। संभाग के प्रत्येक गाँव के हर परिवार को मिशन का लाभ देने के उद्देश्य से जबलपुर संभाग में 1508 करोड़ 16 लाख 60 हजार रूपये लागत की 2408 जल संरचनाओं के कार्य त्वरित गति से जारी है। “जल जीवन मिशन” में जबलपुर संभाग के जबलपुर जिले में 399, कटनी 177, छिन्दवाड़ा 357, सिवनी 315, बालाघाट 362, मण्डला 312, डिण्डोरी 250 और नरसिंहपुर जिले में 236 नवीन और रेट्रोफिटिंग जल-प्रदाय योजनाओं के कार्य प्रगतिरत हैं।

मिशन के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाना है कि कोई भी ग्रामीण परिवार पेयजल के लिए परेशान नहीं हो और सभी को घर में ही नल के माध्यम से जल मुहैय्या करवाया जाय। प्रदेश के सभी जिलों में ग्रामीण परिवारों को “जल जीवन मिशन” का लाभ देने के उद्देश्य से जल-प्रदाय योजनाओं पर त्वरित गति से कार्य किए जा रहे हैं। मिशन की प्रगतिरत जल-प्रदाय योजनाओं में जहाँ जल-स्त्रोत हैं, वहाँ उनका समुचित उपयोग कर आसपास के ग्रामीण परिवारों को पेयजल प्रदाय किया जायेगा। जिन ग्रामीण क्षेत्रों में जल-स्त्रोत नहीं हैं, वहाँ यह निर्मित किये जायेंगे।

यह भी पढ़े.. CM का आश्वासन, राज्य में लागू होगी पुरानी पेंशन योजना, लाखों कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा लाभ

बता दे कि राष्ट्रीय जल जीवन मिशन का प्रदेश में प्रभावी क्रियान्वयन ग्रामीण परिवारों के लिए काफी लाभदायी साबित हो रहा है। मिशन में ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन से घर पर मिल रहे पेयजल के कारण उनकी वर्षों से चली आ रही जल की समस्या दूर हो रही है। मिशन में प्रदेश के लिए निर्धारित लक्ष्य को वर्ष 2024 तक पूरा किया जाना है ताकि गाँव में बसे प्रत्येक परिवार को घर पर ही नल से जल उपलब्ध करवाया जा सके। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (MP PHE Department) और जल निगम द्वारा प्रदेश के 4078 ग्रामों के शत-प्रतिशत परिवारों को अब तक नल से जल उपलब्ध करवाया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews