MP News : नवंबर में निकलेंगी 40 हजार सरकारी नौकरी, रोजगार दिवस पर सीएम शिवराज ने कही ये बड़ी बात

CM shivraj

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 1 नवंबर से मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर शुरु हुये आयोजनों के सिलसिले में आज 4 नवंबर को रोजगार दिवस (Employment Day) और “एक जिला एक उत्पाद“ प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है। इस अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivrah Singh Chouhan) ने कहा कि ‘बीजेपी सरकार महीने में एक दिन रोजगार-दिवस का कार्यक्रम करती है और हम तीनों तरह के प्रयत्न कर रहे हैं। पहला- शासकीय नौकरियों में रोजगार (Government Job), दूसरा स्वरोजगार की योजनाओं के तहत युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएं व तीसरा मध्यप्रदेश में जो निवेश आ रहा है उसमें भी युवाओं की भर्तियां हों।’

कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़, मिलेगा अनिवार्य और प्रतिबंधित अवकाश का लाभ, आदेश जारी, इतने दिन बंद रहेंगे कार्यालय

सीएम शिवराज आज पीथमपुर में रोजगार दिवस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। उन्होने कहा कि ‘नवंबर में लगभग 40 हजार शासकीय नौकरियों के विज्ञापन निकले जा रहे हैं। सालभर में एक लाख लोगों को शासकीय नौकरी मिल जाएगी। केवल सरकारी नौकरी में सभी को रोजगार नहीं मिल सकता। इसके लिए हमने तय किया कि स्वरोजगार की जितनी भी योजनाएं हैं, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत हर महीने नौजवानों को स्वरोजगार उपलब्ध कराएं। आज पीथमपुर में रोजगार दिवस व एक जिला एक उत्पाद का कार्यक्रम संपन्न हो रहा है। लगभग 3 लाख लोगों को स्वरोजगार की योजनाओं के लिए लोन मिलेगा और कई अलग-अलग तरह की सब्सिडी का लाभ हम देंगे। मध्यप्रदेश में आ रहे निवेश के कारण कारखानों में रोजगार मिल रहा है।’

आज पीथमपुर में रोजगार दिवस एवं “एक जिला-एक उत्पाद” कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान विभिन्न विभागों के 345 करोड़ 30 लाख रूपये लागत के 51 कार्यों का लोकार्पण एवं 1026 करोड़ 20 लाख रूपये के 151 कार्यों का भूमिपूजन भी करने जा रहे हैं। इसी तरह अलग अलग जिला मुख्यालयों में हो रहे कार्यक्रम में विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं में वर्ष 2022-23 में जिले में लाभान्वित हुये हितग्राहियों को स्वीकृति और वितरण पत्र वितरित किये जा रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews