MP: लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, 2 कर्मचारी निलंबित, 8 अधिकारियों की वेतनवृद्धि रोकी, 2 का वेतन काटा, 11 को शोकॉज नोटिस

mp suspend

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में सरकारी कामों और योजनाओं में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। अब सीएम हेल्पलाइन की समस्याओं का निराकरण न होने के कारण मुरैना कलेक्टर बी. कार्तिकेयन ने कैलारस तहसीलदार भरत कुमार और पोरसा तहसीलदार अनिल राघव का दो दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े..MP Weather: मानसून के साथ कई सिस्टम एक्टिव, इन संभागों में बारिश की चेतावनी, 35 जिलों में बिजली गिरने-चमकने का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

नर्मदापुरम जिले में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं में लापरवाही बरतने पर जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम ने 8 सहायक विकास विस्तार अधिकारी एवं पंचायत समन्वयक अधिकारियों की 2 वेतनवृद्धि रोक दी।वही 11 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस दिए और एक सप्ताह में प्रगति न आने पर उक्त कर्मचारियों के विरूद्ध निलंबन की कार्रवाई का कहा।

वही बैठक के दौरान सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री एवं उपयंत्रीयों को भी निर्देश दिए गए है कि यदि मनरेगा योजनांतर्गत प्रतिदिवस सक्रिय श्रमिकों के विरूद्ध न्यूनतम 20 प्रतिशत श्रमिकों को रोजगार प्रदाय नहीं होता, पंचायतों में श्रम मूलक कार्य नहीं खोले जाते है व पूर्ण कार्यों की पोर्टल पर पूर्णता दर्ज नहीं की जाती है तो जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े..CG Weather: चक्रीय चक्रवाती घेरे का प्रभाव, इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

ग्वालियर एसएसपी अमित सांघी ने तिघरा रोड पर ट्रैक्टर और ट्रक चालकों को रोककर अवैध वसूली करने और वीडियो वायरल होने के मामले में जनकगंज थाने के दो सिपाहियों संजय पारा और पवन यादव को निलंबित कर दिया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने मामले की जांच सीएसपी लश्कर मुनीष राजौरिया को सौंपी थी और जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया। एंट्री वसूली नहीं रुकी तो अब थाना प्रभारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इस संबंध में जल्द निर्देश जारी किए जाएंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews