MP News: खरीफ उपार्जन से पहले किसानों के लिए बड़ी खबर, जारी हुए ये निर्देश

किसानों

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के किसानों (MP Farmers) के लिए बड़ी खबर है। खरीफ फसल के लिए धान तथा अन्य अनाजों का उपार्जन पंजीकृत किसानों से आगामी 29 नवम्बर से 15 जनवरी 2022 तक किया जाएगा। इसके लिए एफएक्यू धान 1940 रुपए तथा ग्रेड ए धान 1960 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है, इसके पहले खरीफ उपार्जन के लिए पंजीकृत किसानों के आधार लिंक खातों (bank account link with aadhar card) में भुगतान संबंधी निर्देश जारी किए गए है।इसके तहत किसानों को उनके द्वारा पंजीयन में दिए गए बैंक खाते में उपार्जित धान की राशि का भुगतान किया जाएगा।

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रमुख सचिव फैज अहमद किदवई ने आदेश जारी कर कहा है कि भारत सरकार के निर्देशानुसार उचित मूल्य पर उपार्जित स्कंध का भुगतान संबंधित किसानों को उसके आधार लिंक खातों में ही किया जाना है और यदि किसी अन्य खाते में भुगतान किया जाता है इसके लिए यह आवश्यक है कि सभी किसान जिन्होंने फसल विक्रय के लिए पंजीयन कराया है उनको उनके आधार नंबर से कम से कम एक खाता लिंक होना चाहिए, जिस पर विक्रय फसल की राशि का भुगतान किया जा सके।

इस संबंध में विभाग द्वारा दो स्तर पर कार्यवाही की जा रही है, प्रथम स्तर पर हितग्राही द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर एवं आधार नंबर का मिलान कराया जा रहा है जिससे आधार नंबर का सत्यापन OTP के माध्यम से किया जा सके और दूसरे स्तर पर उक्त आधार नंबर में दर्ज खाते का सत्यापन भी कराया जाएगा।जारी आदेश में कहा है गया है कि खरीफ उपार्जन वर्ष 2021-22 के लिए समर्थन मूल्य (MSP) का भुगतान किसान के आधार नंबर से लिंक बैंक खाते में ही किया जाएगा किसान पंजीयन क्रमांक में, मोबाइल नंबर एवं आधार नंबर में दर्ज मोबाइल नंबर भिन्न भिन्न होने के कारण आधार नंबर का सत्यापन नहीं हो सका है, इस हेतु आधार पंजीयन केंद्र में जाकर हितग्राही अपने आधार नंबर में पंजीयन में उल्लेखित मोबाइल नंबर दर्ज कराना सुनिश्चित करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews