शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, 694 करोड़ 59 लाख मंजूर, इन जिलों को होगा लाभ

mp cm shivraj

demo pic

भोपाल/सागर, डेस्क रिपोर्ट। आगामी चुनावों से पहले मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार का पूरा फोकस योजनाओं पर बना हुआ है। जल जीवन मिशन पर शिवराज सरकार (MP Shivraj Government) का संभागवार काम तेजी से चल रहा है।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (MP PHE Department) द्वारा इंदौर,ग्वालियर-चंबल और उज्जैन के बाद सागर संभाग के लिए अबतक 694 करोड़ 59 लाख 33 हजार रूपये मंजूर किए गए है।बता दे कि विभाग ने कुल 1050 करोड़ 77 लाख 4000 रूपये लागत की 1339 ग्रामीण नलजल प्रदाय योजनाओं की स्वीकृति जारी की है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: फिर एक्टिव होगा नया सिस्टम, इन जिलों में आज बारिश के आसार, जानें अपडेट्स

जल जीवन मिशन में सागर संभाग के 283 ग्रामों के शत-प्रतिशत परिवारों को “जल जीवन मिशन” में लाभान्वित किया गया है। संभाग के प्रत्येक गाँव के हर परिवार को मिशन का लाभ देने के उद्देश्य से सागर संभाग में 694 करोड़ 59 लाख 33 हजार रूपये लागत की 767 जल संरचनाओं का कार्य त्वरित गति से जारी है। “जल जीवन मिशन” में सागर संभाग के सागर जिले में 404, टीकमगढ़ 135, छतरपुर 103, पन्ना 74 और दमोह जिले में 51 जल-प्रदाय की नवीन तथा रेट्रोफिटिंग योजनाओं का कार्य प्रगतिरत है।

मिशन से ग्रामीण परिवारों की पेयजल समस्या को समाप्त करने में प्रभावी सफलता मिल रही है। प्रदेश में करीब एक करोड़ 22 लाख ग्रामीण परिवारों को उनके घर में ही नल कनेक्शन के जरिए जल उपलब्ध करवाने का लक्ष्य है। प्रदेश में जहाँ 46 लाख 79 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों तक सुगम पेयजल पहुँचाने का कार्य पूरा किया जा चुका है, वहीं 4070 ग्रामों के शत-प्रतिशत परिवारों को नल से जल उपलब्ध करवाया गया है। मिशन में निर्धारित लक्ष्य को वर्ष 2024 तक पूरा किया जाना है ताकि गाँव में बसे प्रत्येक परिवार को घर पर ही जल उपलब्ध करवाया जा सके।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी, सैलरी में होगा 70 से 2 लाख तक इजाफा! एरियर भी मिलेगा

मध्य प्रदेश के सभी जिलों में ग्रामीण परिवारों को “जल जीवन मिशन” का लाभ देने के उद्देश्य से जल-प्रदाय योजनाओं पर त्वरित गति से कार्य किए जा रहे हैं। मिशन की प्रगतिरत जल-प्रदाय योजनाओं में जहाँ जल-स्त्रोत हैं, वहाँ उनका समुचित उपयोग कर आसपास के ग्रामीण परिवारों को पेयजल प्रदाय किया जायेगा। जिन ग्रामीण क्षेत्रों में जल-स्त्रोत नहीं हैं, वहाँ यह निर्मित किये जायेंगे। मिशन में यह सुनिश्चित किया जाना है कि कोई भी ग्रामीण परिवार पेयजल के लिए परेशान नहीं हो।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews