MP News : मध्य प्रदेश की सियासत में नए कोरोना वायरस का संक्रमण, दिग्विजय-नरोत्तम में छिड़ी जुबानी जंग

MP News : मध्य प्रदेश की सियासत में नए कोरोना वायरस का संक्रमण, दिग्विजय-नरोत्तम में छिड़ी जुबानी जंग

Political corona virus, Digvijay Singh and Narottam Mishra : सियासत जो न कराए कम है। अभी तक तो नेता एक दूसरे पर झूठे वादे, भ्रष्टाचार, जनता से छल, सत्ता के लिए खरीद फरोख्त जैसे आरोप लगाते आए हैं..लेकिन अब आरोपों की कड़ी और झड़ी में कोरोना वायरस भी अछूता नहीं रहा। इस वायरस का नाम सुनते ही लोग हाथ जोड़ लेते हैं..दुनियाभर में जिस तरह इसने त्राहि-त्राहि मचाई, उससे कोई अनजान नहीं। लेकिन अब बीजेपी और कांग्रेसी एक दूसरे पर कोरोना वायरस और कोरोना वैक्सीन के बहाने वार कर रहे हैं।

तुलसी सिलावट ने हाल ही में दिग्विजय सिंह को ‘कांग्रेस का कोरोना वायरस’ बताया था और कहा था कि उन्होने भगवान महाकाल से प्रार्थना है कि उनका अगला जन्म चीन में हो। इसके पलटवार में एक दिन पहले ही दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘हां..मैं भाजपा और संघ के लिए कोरोना वायरस हूं।’ इस तरह शिवराज सरकार के मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के बीच कोरोना-रार शुरू हुई। अब इसमें मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की भी एंट्री हो गई है।

नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि ‘दिग्विजय सिंह ने खुद को कोरोना वायरल बताकर प्रमाणित कर दिया है कि ये कितने हानिकारक है। खुद को कोरोना बताने वाले दिग्विजय जी को ये नहीं पता कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी ने वो वैक्सीन बनाई है जिससे कोरोना वायरस मृतप्राय हो जाता है। इसलिए इनकी वैक्सीन भी हम लोगों के पास ही है।’ इस तरह अब तुलसी सिलावट-दिग्विजय सिंह और नरोत्तम मिश्रा की त्रिवेणी में बात कोरोना वायरल से होते हुए कोरोना वैक्सीन तक आ पहुंची है और गृहमंत्री ने कह दिया है कि अगर दिग्विजय सिंह कोरोना वायरस हैं तो इसका इलाज उनके पास है। अब देखना होगा कि इसके जवाब में दिग्विजय सिंह क्या कहते हैं और राजनीति का ये कोरोना प्रकरण किस हद तक संक्रमण फैलाता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews