MP News : कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर जड़ा आरोप, कहा ‘इंसान से लेकर भगवान तक असुरक्षित’

mp kamalnath

Kamal Nath accused Shivraj government : कंकाली माता मंदिर में चोरी की कोशिश और पुजारी पर हमले की घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होने कहा कि शिवराज सरकार में इंसान ही नहीं, भगवान भी सुरक्षित नहीं है। बता दें कि भोपाल से सटे गुदावल गांव में स्‍थित कंकाली माता मंदिर में रविवार रात कुछ युवक लूट के इरादे से घुसे और इन्होने तिजोरी लूटने की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों ने मंदिर के पुजारी पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया था।

इस मामले पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ‘रायसेन जिले के कंकाली माता मंदिर में जिस तरह से चोरी हुई और दो पुजारियों के ऊपर हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया, उससे पता चलता है कि शिवराज सरकार में इंसान के घर से लेकर भगवान तक का घर सुरक्षित नहीं है। इससे पहले सलकनपुर देवी माता के मंदिर में भी चोरी की वारदात हो चुकी है। क्या मैं मुख्यमंत्री से जान सकता हूं कि चुनाव के वर्ष में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित ना करके, वे क्या संदेश देना चाह रहे हैं। यह सर्वविदित है कि धार्मिक स्थलों पर किसी भी तरह की वारदात तनाव उत्पन्न करती है और उससे प्रदेश की शांति को खतरा उत्पन्न होता है। मैं मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूं कि सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। धार्मिक कार्य से जुड़े पुजारी वर्ग की सुरक्षा सुनिश्चित कराएं। प्रदेश की सुख शांति को किसी भी तरह की चुनौती उत्पन्न ना होने दें।’

वही बीजेपी ने इस मामले पर कमलनाथ पर पलटवार करते हुए कहा है कि प्रदेश में कोई भी घटना होते ही वो इसे एक मौके की तरह भुनाने लगते हैं। बीजेपी नेता सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि ‘कमलनाथ जी घटनाएं होंगी तो कानून अपना काम करेगा पर अगर आप यह सोचते है कि यह “एक्सीडेंट टूजरिज्म”(दुर्घटना पर्यटन) आपको लोकप्रिय बना देगा तो आप ग़लत फ़हमी में हैं। लोकप्रिय बनने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी की तरह दिन रात करना पड़ता है जोकि आपके बूते की बात नहीं।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews