
Narottam Mishra took a jibe at the Congress : कर्नाटक जीत के बाद कांग्रेस उसे मध्य प्रदेश में भी दोहराना चाहती है। चर्चा है कि कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार की मध्य प्रदेश में भी एंट्री होने वाली है। इस बात पर गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होने कहा कि यहां तो पहले से ही डीके (DK) हैं और कांग्रेस को बर्बाद करने के लिए ये ही काफी हैं।
नरोत्तम मिश्रा ने चुटकी लेते हुए कहा कि ‘मध्य प्रदेश में डी यानी दिग्विजय सिंह और के मतलब कमलनाथ पहले से मौजूद हैं। बर्बाद कांग्रेस करने को ये ही डीके काफी हैं, बाहर के डीके आ जाएंगे तो अंजामे-कांग्रेस क्या होगा।’ उन्होने नसीहत देते हुए कहा कि कमलनाथ जी को विश्वास करना है तो उस डीके पर न करें बल्कि उनके वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, अरूण यादव, कांतिलाल भूरिया जैसे लोग घर बैठे हैं, उनपर विश्वास करके उन्हें काम में लें। आयातित लोगों से मध्य प्रदेश में काम नहीं चलने वाला है और यहां की जनता कांग्रेस को अच्छी तरह समझ गई है।
दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष करते हुए उन्होने कहा कि बंटाधार और वो एक दूसरे के पूरक हैं। आदिवासियों के मुद्दे पर गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी पार्टी के आदिवासी समाज के नेताओं का जो अपमान किया है पहले उसके लिए माफी मांगे फिर उन्हें बताएं कि उन्होंने उनके लिए किया क्या है? केरल के त्रावनकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) द्वारा राष्ट्र भक्तों पर बैन लगाया जा रहा है और इसे तुष्टिकरण की राजनीति बताते हुए उन्होने कहा कि विनाश काले विपरीत बुद्धि, जनता अब कांग्रेस को अच्छी तरह समझ गई है और वही उसे सबक सिखाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”829702757″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

