MP News : भोपाल में धर्मांतरण को लेकर युवक से मारपीट के मामले में नरोत्तम मिश्रा ने दिए जांच के आदेश

कांग्रेस व आप एक ही थैली के चट्टे -बट्टे, दोनो करते है देश द्रोहियो का समर्थन : डॉ नरोत्तम मिश्रा

Narottam Mishra ordered an inquiry : राजधानी भोपाल में धर्मांतरण का दबाव बनाते हुए एक युवक से मारपीट का वीडियो सामने आया है। इस मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जांच के आदेश दिए हैं जिसके बाद पुलिस ने समीर, साजिद और फैजान नाम के युवकों पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।

बता दें कि एक वीडियो वायरल हो रहा है है जिसमे कुछ लोग बीच सड़क पर एक युवक को कुत्ता बनने और कुत्ते की तरह भौंकने को मजबूर कर रहे हैं। इसी के साथ वो उसे धमका रहे हैं और गालीगलौज भी करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित का नाम विजय रामचंदानी बताया जा रहा है।इसे लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये गंभीर मामला है वीडियो बेहद विचलित करने वाला है और किसी भी व्यक्ति के साथ इस तरह का व्यवहार निंदनीय है। भोपाल पुलिस कमिश्नर को तत्काल इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। इसी के साथ मामले के सही पाए जाने पर 24 घंटे में कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। ये मामला गौतमपुरा थाने में  आता है और टीला जमालपुरा में इसे जीरो पर कायमी कर अब तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews