केंद्रीय मंत्री के सचिव के परिजन को उपकृत करने की तैयारी, मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम टेंडर में केके मिश्रा का गंभीर आरोप

इससे पहले हेमंत कटारे भी एलयूएन में टेंडर की शर्तों में बदलाव करने का आरोप लगा चुके हैं और इसे लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा था। उन्होंने कहा था कि निगम में कुछ अधिकारी 300 करोड़ का भ्रष्टाचार करने की तैयारी में हैं। अब केके मिश्रा ने कहा है कि जिस फर्म को लाभ पहुँचाने की कोशिश हो रही है, वो एक केंद्रीय मंत्री के विवादास्पद रहे निज सचिव के भाई की है।
KK Mishra

EOW Corruption Allegations KK Mishra

MP News : उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने पिछले दिनों मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम में अधिकारियों द्वारा टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा था। इसे लेकर अब कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने भी आरोप लगाया है कि नियम विरुद्ध जिस फर्म को टेंडर दिये जाने की तैयारी चल रही है, वो एक केंद्रीय मंत्री के निज सचिव के भाई की है।

हेमंत कटारे ने मुख्यमंत्री को लिखा था पत्र

हेमंत कटारें ने सीएम मोहन यादव को एक पत्र लिखकर शिकायत की थी कि मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम (एलयूएन) ने लगभग साढ़े 300 करोड़ का टेंडर निकाला था और उसमें नियमों में ऐसा फर्जीवाड़ा किया गया कि एक या दो चुनिंदा कंपनियों को ही टेंडर मिले और बाक़ी कंपनियाँ बाहर हो जाएँ। उन्होंने कहा कि इसमें कुछ अधिकारियों की मिलीभगत है और इसमें उनका भी बड़ा हिस्सा मिलने वाला है। इसे लेकर उन्होंने सीएम सहित विभाग के अधिकारियों से शिकायत भी की लेकिन इसपर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

केके मिश्रा ने लगाया आरोप

इस मामले को लेकर अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मीडिया सलाहकार केके मिश्रा ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ‘सुना है मप्र लघु उद्योग निगम में नियम विरुद्ध जिस फर्म को टेंडर दिये जाने की तैयारी चल रही है, वह कोई सामान्य व्यक्ति/फर्म नहीं है। यह फर्म एक केंद्रीय मंत्री के विवादास्पद रहे निज सचिव के भाई की है, जो अनेकों काम अपने भाई के ही नाम/फर्म के नाम से ही करते हैं ! मुख्यमंत्री मान. मोहन यादव  जी ज़रा गौर कर लीजियेगा’। बता दें कि इस मुद्दे पर हेमंत कटारे ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज के साथ बात करते हुए कहा था कि अगर ये भ्रष्टाचार बंद नहीं होगा तो उन्हें या तो हाईकोर्ट का रूख करना पड़ेगा या फिर उनके द्वारा लोकायुक्त-ईओडब्ल्यू में मामले की शिकायत की जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews