MP News : वीडी शर्मा ने राहुल गांधी को कहा ‘राजनैतिक आदतन अपराधी,’ अदालत के फैसले के बाद कड़ी प्रतिक्रिया

MP News : वीडी शर्मा ने राहुल गांधी को कहा ‘राजनैतिक आदतन अपराधी,’ अदालत के फैसले के बाद कड़ी प्रतिक्रिया

VD Sharma on Rahul Gandhi : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को गुजरात के सूरत डिस्ट्रिक्‍ट  कोर्ट ने मानहानि केस में दो साल की सजा सुनाई है। इसके बाद मध्य प्रदेश बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्हें ‘राजनैतिक आदतन अपराधी’ कहा है। वीडी शर्मा ने कहा कि ‘राजनैतिक राजनीतिक अपराधी इसलिए कहा क्योंकि अपराधी को भी बार बार सजा मिलती है बार बार आगाह किया जाता है, लेकिन वो बार बार वही काम करते हैं जो अपराध की श्रेणी में आता है और आज कोर्ट ने भी इस बात पर मुहर लगा दी है कि राहुल गांधी इस देश के एक गैर जिम्मेदार व्यक्ति हैं और आज उन्होने भी जमानत ली है।’

बता दें कि राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार में 13 अप्रैल 2019 को चुनावी रैली में विवादित बयान दिया था। उन्होने का था कि ‘नीरव मोदी ललित मोदी और नरेंद्र मोदी का सरनेम कॉमन क्यों है। सभी चोरों का सरनेम मोदी ही क्यों होता है?’ उनके राहुल के इस बयान पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी द्वारा उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया गया था जिस पर सुनवाई करते हुए गुजरात की सूरत सेशन कोर्ट ने राहुल गांधी के इस बयान को आपत्तिजनक मानते हुए दर्ज मानहानि के मामले में उन्हें दोषी करार दिया है और 2 साल की सजा सुनाई है।

अदालत का फैसला आने के बाद  कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि ‘सूरत कोर्ट ने आज एक ऐतिहासिक निर्णय दिया है जिसमें कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी के एक वक्तव्य, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से लेकर और अन्य लोगों के लिए इस प्रकार की शब्दावली का प्रयोग किया है उसे न्यायालय ने उचित नहीं माना है। न्यायालय ने आज राहुल गांधी को दो साल की सजा दी है। कांग्रेस नेता देश में गांधी हत्यारे वाला बयान दिया फिर देश और समाज से माफी मांगी और ऐसे लगातार ऐसे बयान देश को बदनाम करने के लिए देते रहते हैं। राहुल गांधी का हमेशा यह प्रयास रहता है कि दूसरे देशों में जाकर कैसे भारत का अपमान किया जा सकता है। आज अदालत ने भी उनके राजनैतिक आदतन अपराधी होने पर मुहर लगा दी है।’ उन्होने कहा कि यह मजाक नहीं कि इतने बड़े दल का नेता रोज झूठ और अनाप-शनाप बोलता है। वो बार-बार आगाह करने का बाद भी वहीं काम करते हैं, जो अपराध की श्रेणी में आता है इसीलिए न्यायालय ने भी मुहर लगा दी है कि राहुल गांधी इस देश के एक गैरजिम्मेदार व्यक्ति हैं।

[dgv_vimeo_video id=”810821554″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews