MP News : प्रदेश सरकार के खिलाफ अदालत जाएगी युवा कांग्रेस, मानवाधिकार आयोग में करेंगे शिकायत

MP News : प्रदेश सरकार के खिलाफ अदालत जाएगी युवा कांग्रेस, मानवाधिकार आयोग में करेंगे शिकायत

Madhya Pradesh Youth Congress : म.प्र. युवा कांग्रेस ने भोपाल में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के बंगले के बाहर एकत्रित नर्सिंग छात्र छात्राओं के साथ हुई बदसलूकी की निंदा की है। गुरूवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस वे बर्बरतापूर्वक दुर्व्यवहार किया और एनएसयूआई के छात्र नेता रवि परमार को साजिश के तहत गिरफ्तार कर लिया है। उन्होने कहा कि उनके नेता कार्यकर्ताओं पर दर्ज झूठे प्रकरणों की शिकायत मानवाधिकार आयोग में करेंगे और इसके खिलाफ अदालत भी जाएंगे। इसी के साथ उन्होने कहा कि नर्सिंग घोटाल की जांच की मांग को लेकर वो प्रदेश स्तरीय आंदोलन करेंगे।

अदालत जाएगी युवा कांग्रेस

विवेक त्रिपाठी ने इसे षडयंत्रपूर्वक गिरफ्तारी करार देते  हुए कहा कि मामूली सी धाराओं के बावजूद जेल वारंट काट दिया गया और उनका मनोबल तोड़ने एवं अपमानित करने की नीयत से हथकड़ी बांधकर शहर भर में ऐसे घुमाया जैसे वो कोई कुख्यात अपराधी हो। उन्होने कहा कि हम सभी कांग्रेसी इसका पुरजोर विरोध करते है और चेतावनी देते है कि अगर प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपनी दमनकारी नीतियां नहीं त्यागी और हमारे कार्यकर्ताओं पर झूठे प्रकरण लगाना बंद नहीं किया तो म.प्र. का युवा भाजपा सरकार की ईंट से ईंट बजा देगा। उन्होने कहा कि वो इस सभी बातों की शिकायत मानवाधिकार आयोग में करेंगे और अदालत भी जाएंगे। इसी के साथ उन्होने नर्सिंग घोटाले की जांच की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी भी दी।

सरकार पर आरोप

उन्होने कहा कि पिछले कई माह से पूरे मध्यप्रदेश में भाजपा के खिलाफ प्रदेश की जनता में आक्रोश है, जो समय समय पर कई जिलों में सड़कों पर नजर आता है। ज्यादातर इसका नेतृत्व युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के नेता करते हैं। इसे देखते हुए प्रदेश का भाजपा नेतृत्व डरा हुआ है इनके नेता निरंतर अपनी धूमिल होती छवि को बचाने के लिए हमारे कार्यकर्ताओं पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने का षडयंत्र कर रहे हैं। विवेक त्रिपाठी ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के जिलों विशेषकर दतिया, सागर, भोपाल, ग्वालियर, रतलाम में पुलिस भाजपा की एजेंट बनकर काम कर रही है जिसका एक सूत्रीय लक्ष्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित और भयभीत करना है। लेकिन वो लगातार अपनी  मुहिम में विफल हो रहे हैं क्योंकि भाजपा जितना प्रयास इनको दबाने का करेगी, हम उतनी ही मुखरता से जवाब देंगे।

[dgv_vimeo_video id=”795225335″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews