MP Open Board Exams: 10वीं-12वीं की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, जानें कब कौन-सा पेपर

vyapam recruitmemnt

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एमपी बोर्ड (MP Board) द्वारा 10वीं-12वीं का टाइम टेबल के बाद अब मप्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल (MP  Open Board Exam 2021) द्वारा रुक जाना नहीं योजना के तहत  10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के कार्यक्रम (exam schedule) जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 15 दिसंबर से प्रारंभ होगी जो 30 दिसंबर तक चलेगी। परीक्षा प्रातः 8 बजे से अपरान्ह 11 बजे तक संपन्न होगी। दोनों परीक्षाओं में करीब प्रदेश भर से करीब 60 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे।

यह भी पढ़े.. Black Friday Sale 2021: मोबाइल-लैपटॉप पर शानदार ऑफर्स, एपल डिवाइस पर भी भारी छूट

मप्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल द्वारा ‘रूक जाना नही योजना’ के तहत हाई स्कूल 10 वीं प्रमाण पत्र परीक्षा दिसंबर 2021 की समय सारिणी जारी की गई है। जारी समय सारिणी के अनुसार 15 दिसंबर को सामाजिक विज्ञान, 16 दिसंबर को विशिष्ट भाष हिंदी, द्वितीय व तृतीय भाषा सामान्य हिंदी, 17 दिसंबर को विशिष्ट भाषा उर्दू , तृतीय व तृतीय भाषा सामान्य,18 दिसंबर को विशिष्टि भाषा संस्कृत द्वितीय व तृतीय भाषा सामान्य, 20 दिसंबर को गणित, 21 दिसंबर को विज्ञान, 22 दिसंबर को तृतीय भाषा सामान्य मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, केवल मूक बधिर छात्रों के लिए पेटिंग , केवल दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत, 23 दिसंबर को विशिष्ट भाषा अंग्रेजी द्वितीय व तृतीय भाषा सामान्य अंग्रेजी, 24 दिसंबर को नेशनल स्कील्स क्वालीफिकेशन के समस्त विषय की परीक्षा संपन्न होगी।

वही 12वी के लिए 15 दिसंबर को भूगोल, रसायन, शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य, स्टिल लाईफ एण्ड डिजाईन, तृतीय प्रश्न पत्र व्होकेशनल, 16 दिसंबर को विशिष्ट भाषा संस्कृत, 18 दिसंबर को बुक कीपिंग एंड एकाउंटेंसी, 20 दिसंबर को समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, मानविकी, इन्वायरमेंटल एज्यूकेशन एण्ड रूरल डेवलपमेंट इंटरप्रेनुअरशिप फाउण्डेशन कोर्स, 21 दिसंबर को राजनीति शास्त्र, एनिमल हस्बेण्ड्री मिल्कट्रेड पोलट्रीफार्मिग एण्ड फिसरीज, विज्ञान के तत्व, व्यवसायिक अर्थ शास्त्र, भारतीय कला का इतिहास, द्वितीय प्रश्न पत्र व्होकेशनल कोर्स, 22 दिसंबर को बायोलाजी, अर्थशास्त्र, प्रथम प्रश्न पत्र व्होकेशन कोर्स, 23 दिसंबर को द्वितीय भाषा सामान्य हिन्दी, अग्रेजी, संस्कृत, मराठी, उर्दू, 24 दिसंबर को नेशनल स्कील्स क्वालीफिकेशन फेमवर्क, 27 दिसंबर को उच्च गणित, 28 दिसंबर को इन्फारमेटिक प्रेक्टिस, 29 दिसंबर को विशिष्ट भाषा हिंदी, अंग्रेजी, व्होकेशनल के छात्रो सहित, उर्दू, 30 दिसंबर को ड्राइंग एण्ड डिजाईनिंग की परीक्षा संपन्न होगी।

यह भी पढ़े.. पेंशनर्स को जल्द मिलेगा तोहफा, इतनी बढ़ सकती है पेंशन की राशि, जानें नई अपडेट

परीक्षा प्रातः 8 बजे से अपरान्ह 11 बजे तक होगी।तिथि एवं समय ज्ञात करने के लिए संबंधित परीक्षा केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष से परीक्षा अवधि में परीक्षार्थी सतत् संपर्क बनाये रखेंगे। परीक्षा केन्द्र पर समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में 7.30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में प्रातः 7. 45 के पश्चात् किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जायेगा। परीक्षा प्रारम्भ होने के 10 मिनिट पूर्व उत्तरपुस्तिका एवं 5 मिनट पूर्व प्रश्न पत्र प्रदान किये जायेंगे। आवश्यक होने पर परीक्षा तिथि एवं समय में परिवर्तन किया जा सकेगा। जिसकी सूचना म.प्र. राज्य गुफ्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल की वेबसाइट www.mpsos.nic.in पर परीक्षा केन्द्र पर तथा MP State Board of Open School Education Bhopal के कार्यालय में उपलब्ध रहेगी।परीक्षाकाल में शासन द्वारा यदि कोई सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है तो भी परीक्षाएँ यथायत कार्यक्रम अनुसार संपन्न होगी। जो परीक्षार्थी प्रायोगिक विषय में अनुत्तीर्ण रहा है उनकी प्रायोगिक परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर ही आयोजित की जाएंगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews