Police Promotion : पुलिसकर्मियों को मिला तोहफा, उपनिरीक्षक से कार्यवाहक निरीक्षक बने,आदेश जारी, देखिए पूरी लिस्ट

police promotion

MP Police Promotion : मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने नए साल से पहले पुलिसकर्मियों को प्रमोशन का तोहफा दिया है। एमपी पुलिस विभाग ने 283 उपनिरीक्षकों को कार्यवाहक निरीक्षक बनाया है, इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिए है।

465 की फिट लिस्ट में से 283 को पदोन्नति

दरअसल, हाल ही में मप्र पुलिस मुख्यालय ने 465 सब इंस्पेक्टर्स की एक फिट लिस्ट जारी की थी और अब पहले चरण में 465 की फिट लिस्ट में से 283 को उपनिरीक्षक से कार्यवाहक निरिक्षक बनाया गया है।आगे अब विभाग बाकी बचे पुलिसकर्मियों में से आवश्यकता के हिसाब से कार्यवाहक इन्स्पेक्टर के पद पर पदोन्नत किया जाएगा।बता दे कि हाल ही में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने पहले ही आदेश में कहा था सब इंस्पेक्टर्स के प्रमोशन 15 दिन में हो जाने चाहिए, इसलिए विभागीय स्तर पर इसमें तेजी दिखाई दे रही है।

इस आधार पर दी जा रही है पदोन्नति

आपको बता दें कि फिट लिस्ट जारी करते समय आदेश में कहा गया था कि इस उपयुक्तता सूची में लाये गए उप निरीक्षकों में से यदि किसी के विरुद्ध कोई विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण हो या कोई वेतनवृद्धि रोकने संबंधी सजा प्रभावशील हो तो ऐसे उप निरीक्षकों के संबंध में तत्काल पुलिस मुख्यालय को बताएं। उप निरीक्षकों को बेसिक प्रशिक्षण उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा, लेकिन जिन उप निरीक्षकों ने 50 वर्ष की आयु पूर्व करने वाले उप निरीक्षकों को इससे छूट दी जाएगी। ये उपयुक्तता सूची 18 महीने यानि डेढ़ साल के लिए वैध होगी।

इन पुलिसकर्मियों को मिला पदोन्नति का तोहफा

  • छतरुपुर -उच्च प्रभार उपनिरीक्षक से कार्यवाहक निरीक्षक बने
  • बाल्मीक चौबे
  • उदयवीर सिंह तोमर
  • पुष्पक शर्मा
  • CID पुलिस मुख्यालय भोपाल
  • आशुतोष श्रोतिए
  • पंकज शर्मा
  • रूपनारायण पटेरिया
  • ब्रजेंद्र चाचोदिया
  • माधवी अग्निहोत्री स्पेशल ब्रांच भोपाल
  • अमिता अग्निहोत्री अजाक पुलिस मुख्यालय भोपाल
  • राजकुमार लिटोरिया राज्य साइबर सेल भोपाल
  • रवि उपाध्याय पीटीएस मकरोनिया सागर
  • भरत चावड़ा मंदसौर से नारकोटिक्स विंग इन्दौर में हुए पदस्थ
  • राकेश चौधरी मंदसौर से नारकोटिक्स विंग इन्दौर में हुए पदस्थ
  • संजीव सिंह परिहार मंदसौर से नारकोटिक्स विंग इन्दौर में हुए पदस्थ
  • शिवांशु मालवीय मंदसौरसे भोपाल स्थानांतरित
  • रूपसिंह बेस मंदसौर जिले से भोपाल हुए स्थानांतरित
  • उच्च प्रभार सूबेदार से आरआई बने
  • दलवीर मार्को बने दमोह यातायात प्रभारी
  • बृहस्पति साकेत बने छतरपुर यातायात प्रभारी इसी तरह अन्य नाम नीचे दी गई लिस्ट में देख सकते है।

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”567438″ /]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews