MP: बिजली चोरी पकड़वाने पर मिलेगा इनाम, ये होंगे नियम

MP: बिजली चोरी पकड़वाने पर मिलेगा इनाम, ये होंगे नियम

भोपाल।

मध्यप्रदेश (MADHYA PRADESH) में बिजली चोरी रोकने के लिए एक नयी योजना शुरू की गयी है। मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली चोरी की रोकथाम के लिए अब इनाम देने की घोषणा कर दी है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने इसकी निगरानी के लिए एक विजिलेंस टीम (Vigilance Team) तैयार कर ली है। बिजली चुराने वाले आरोपी से जो वसूली की जाएगी उसका 10% चोरी की सूचना देने वाले को इनाम के तौर पर दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश में बिजली चोरी (Power Theft) रोकने के लिए विद्युत विभाग द्वारा अब तक का सबसे अलग तरीका खोजा गया है। तरीका ये है कि अब आज किसी भी व्यक्ति की बिजली चोरी की शिकायत करते हैं तो इसके बदले में आपको इनाम (Prize) दिया जाएगा। दरअसल तमाम सख्तियों और पाबंदियों के बाद मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली चोरी की घटनाएं आम होने के कारण उनकी रोकथाम के लिए अब इनाम देने की घोषणा की है। इस हिसाब से बिजली चोरी करने वाले व्यक्ति की प्रमाणित सूचना देने वाले को इनाम स्वरूप व्यक्ति से वसूले गए जुर्माने का 10 फीसदी हिस्सा इनाम के तौर पर शिकायत करने वाले शख्स को दिया जाएगा।

पहचान रहेगी गुप्त

इसकी खास बात ये है कि, सूचना देने वाले की पहचान भी पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। जानकारी गोपनीय रखने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी। कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी इस योजना में शामिल नहीं किये जाएंगे।

टीम लेगी एक्शन

बिजली चोरी रोकनी की इस योजना में कंपनी के कर्मचारियों का भी पूरा ध्यान रखा गया है। कंपनी के जो अधिकारी-कर्मचारी ये केस फाइल करेंगे और चोरी करने वाले से फाइन वसूलेंगे उन्हें भी ढाई प्रतिशत राशि प्रोत्साहन के रूप में दी जाएगी। कंपनी मुख्यालय में इसके लिए एक विजिलेंस टीम बना दी गयी है। सीधे इस टीम से शिकायत की जा सकती है। कॉल सेन्टर के नंबर 1912 और UPAY एप पर सूचना दी जा सकती है।

बता दें कि कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी इस योजना में शामिल नहीं किये जाएंगे। हां अगर वो बिजली चोरी की शिकायत करते हैं तो कंपनी उन्हें प्रोत्साहन राशि जरूर दी जाएगी। ये पैसा सीधे उनके खाते में ट्रांसफर होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews