शिवराज सरकार ने दी बड़ी राहत, संपत्ति शुल्क जमा करने की तिथि 31 मार्च तक बढ़ाई

mp news property tax

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार (MP Shivraj Government) ने प्रॉपर्टी टैक्स (property tax) भरने को लेकर बड़ी राहत दी है। नगरीय विकास और आवास विभाग (Urban Development and Housing Department) ने हाउसिंग बोर्ड ने कोविड प्रभावितों के लिए सम्पत्ति शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च तक बढ़ा दी है।इस संबंध में विभाग ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के 18 महीने के DA Arrear पर ताजा अपडेट, 2 लाख तक होगा लाभ, जानें कब मिलेगा पैसा?

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधो-संरचना मंडल बिदिशा मुखर्जी ने बताया कि कोविड संक्रमण एवं लॉकडाऊन के कारण हाउसिंग बोर्ड (housing board) ने सम्पत्ति शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि में 31 मार्च 2022 तक वृद्धि की है। अंतिम तिथि में वृद्धि का लाभ केवल ऐसे उपभोक्ताओं को मिल सकेगा जिनकी सम्पत्ति का अपसेट मूल्य 50 लाख रूपये से अधिक न हो और जिनकी सम्पत्ति की ऑफर स्वीकृति 1 मई 2020 के पश्चात जारी की गई हो। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण के कारण उपभोक्ताओं ने अंतिम तिथि में वृद्धि करने का अनुरोध किया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews