MP Transport : प्रदेश के 5082 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित, यह है बड़ा कारण

Driving License

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। चुनावी सरगर्मियों के बीच मध्य प्रदेश परिवहन विभाग ने (Madhya Pradesh Transport Department) ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 5082 वाहन चालकों के लाइसेंस (License) निलंबित कर दिए है। इसमें 2976 दोपहिया और 2106 चारपहिया वाहन चालक शामिल हैं।वही भोपाल के 298 दोपहिया और 245 चारपहिया वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित (Suspended) किए गए हैं।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) कमेटी ऑन रोड सेफ़्टी द्वारा 19 अक्टूबर, 2020 को आयोजित की गयी वर्चुअल मीटिंग में प्राप्त निर्देशों के अनुसार परिवहन विभाग द्वारा प्रदेश (MP) में सड़क सुरक्षा (road safety) के संबंध में यह कार्यवाही की गई है। परिवहन विभाग द्वारा वर्ष 2020 में दोपहिया वाहन चालकों के 2976 लायसेंस एवं चार पहिया वाहन चालकों के 2106 लायसेंस इस तरह कुल 5082 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित (License Suspended) किये गये हैं।

परिवहन विभाग द्वारा आगामी समय में सभी ज़िलों में ऑटोमैटिक ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर (Automatic Driving Testing Center) स्थापित, आटोमैटिक वाहन फ़िटनेस टेस्टिंग सेंटर एवं व्हीकल लोकेशन डिवाइस स्थापित करने की कार्य योजना प्रस्तुत की गई। मान. कमेटी को वर्ष 2019 में जारी की गयी ‘स्कूल बस पॉलिसी’ के संबंध में अवगत कराया गया।

परिवहन विभाग द्वारा बताया गया कि कमेटी द्वारा दिये गये निर्देशों पर व्यवसायिक वाहनों – स्कूल बसों की गति नियंत्रित के लिए परिपत्र जारी किया तथा समस्त प्रदेश में मानक स्तर के गति नियंत्रक लगाकर कमेटी के आदेश का पालन कराया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews