MP Transport: Unlock के बीच बढ़ी सख्ती, महाराष्ट्र से बसों का आवागमन 14 जुलाई तक बंद

MP Transport

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अनलॉक (MP Unlock) के बाद मध्यप्रदेश सरकार (MP Government) ने एक बार फिर सख्ती बढ़ा दी है। महाराष्ट्र (Maharashtra) के हालातों को देखते हुए वहाँ से बसों के आवागमन (MP Transport) पर प्रतिबंध की अवधि में अब 7 जुलाई से अब 14 जुलाई कर दी गई है।इससे पहले यह प्रतिबंध 7 जुलाई तक था।इस संबंध में परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़े.. Electricity Bill: MP के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, इन जिलों को मिलेगा लाभ

दरअसल, परिवहन विभाग ने दोनों राज्यों के बीच बस सेवा (MP Transport) को पहले 30 जून तक बंद रखने का निर्णय लिया था, इसके बाद इसे 7 जुलाई तक बढ़ाया गया, लेकिन हालात सामान्य ना होते देख इसे एक सप्ताह और बढ़ा दिया गया है। इसके तहत अब महाराष्ट्र के बीच संचालित अंतर्राज्यीय बसों (Interstate Bus Service) पर लगे प्रतिबंध को  7 जुलाई से बढ़ाकर 14 जुलाई 2021 कर दिया गया है।कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों को देखते हुए मप्र सरकार ने यह निर्णय लिया है।

परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि महाराष्ट्र को छोड़कर अभी किसी भी राज्य से बसों (MP Transport) की आवाजाही पर रोक नहीं है। परिस्थितियों को देखते हुए आगामी निर्णय लिया जाएगा। इस संबंध में जारी आदेशानुसार महाराष्ट्र के लिए जाने वाली और महाराष्ट्र से आने वाली अंतरराज्यीय अनुज्ञा तथा अखिल भारतीय पर्यटक अनुज्ञा से आच्छादित बस वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है।

यह भी पढे.. मध्य प्रदेश में 15 जुलाई तक जारी रहेगी सख्ती, अभी नहीं खुलेंगे कोचिंग-सिनेमा और..

MP Transport

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews