MP Weather : पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, गिरेगा मावठा, बारिश के संकेत, कोहरे-शीतलहर का अलर्ट, जानें अपडेट

imd weather

UP Weather Update Today

MP Weather 1 January 2023: जनवरी से एक बार फिर मौसम बदलने के आसार है। आज एक जनवरी को भोपाल-ग्वालियर समेत कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। तापमान में भी 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। एमपी मौसम विभाग (MP Meteorological Department) की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले हफ्ते में कहीं कहीं बारिश हो सकती है।इससे ठंड बढ़ेगी और कहीं कहीं शीतलहर चलने के भी संकेत है। पश्चिमी विक्षोभ के जाने के बाद 15 जनवरी तक कड़ाके की ठंड की उम्मीद है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Today) के अनुसार,  सोमवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। जबलपुर से मावठे की दस्तक होने के आसार है और इसका प्रभाव भोपाल ग्वालियर चंबल और इंदौर में भी हो सकता है।  इन जिलों का तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच आ सकता है। प्रदेश में 5 और 6 जनवरी को बारिश की भी संभावना बन रही हैं। अगर पश्चिमी विक्षोभ मजबूत होता है, तो ओले भी गिर सकते हैं। जबलपुर, नर्मदापुरम और बैतूल और आसपास के इलाकों में 2 दिन बारिश हो सकती है। इसके असर से ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड, बघेलखंड और महाकौशल में पारा 7 तो भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम में तापमान 9 डिग्री से नीचे आ सकता है।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग (MP Weather Forecast) की माने  आज मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। प्रदेश के कई इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है।आने वाले 2-3 दिनों तक ग्वालियर, चंबल और खजुराहो में कोहरा तो भोपाल, इंदौर समेत अन्य इलाकों में हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। अभी 2-3 दिन तापमान में गिरावट आएगी, इसके बाद तापमान बढने के आसार है। जनवरी में एक साथ कई वेस्टर्न डिस्टरबेंस बनने के आसार हैं, जिससे आने वाले दिनों में प्रदेश में अच्छी ठंड और शीतलहर का असर दिखाई देगा। अनुमान है कि जनवरी में उत्तर मप्र के ग्वालियर चंबल समेत बुंदेलखंड के कुछ हिस्सों में ज्यादा ठंड तो ग्वालियर, दतिया, नौगांव, खजुराहो में पारा 4-5 डिग्री या उससे नीचे भी जा सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews