MP Weather : 3 दिन तक छाए रहेंगे बादल, बूंदाबांदी के संकेत, 16 अप्रैल को एक्टिव होगा नया सिस्टम, फिर बदलेगा मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान

UP Weather,

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश के मौसम में बार बार बदलाव देखने को मिल रहा है।कभी तेज गर्मी और तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है, वही दूसरी तरफ बादल छाने के साथ बारिश राहत दे रही है। एमपी मौसम विभाग की मानें तो चक्रवाती घेरे के प्रभाव के चलते 15 अप्रैल तक मौसम ऐसे ही बने रहने का अनुमान है और भोपाल समेत कई जिलों में 14 अप्रैल तक बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। 16 अप्रैल को फिर नया सिस्टम एक्टिव होगा, जिससे मौसम में दोबारा बदलाव देखने को मिलेगा।

15 अप्रैल तक ऐसे ही रहेगा मौसम,  16 को एक्टिव नया सिस्टम

एमपी मौसम विभाग की मानें तो 11 और 12 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा, लेकिन इसके बाद फिर से बादल छाएंगे। 13 अप्रैल से फिर बादल छाने की संभावना है, इसका असर प्रदेश के नर्मदापुरम, बुरहानपुर, रायसेन और खंडवा में भी देखने को मिल सकता है। 15 अप्रैल तक प्रदेश में कहीं-कहीं हल्के बादल रहेंगे और बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान पारा भी बढ़ेगा। 15 अप्रैल तक जबलपुर, रीवा, इंदौर, उज्जैन, भोपाल और शहडोल संभाग में बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं 16 अप्रैल से फिर नया सिस्टम एक्टिव होगा, जिसका असर प्रदेश में देखने को मिल सकता है।

जानें एमपी के 4 बड़े शहरों के मौसम का हाल

एमपी मौसम विभाग की मानें तो भोपाल में 14 अप्रैल तक बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी भी हो सकती है। इंदौर में मंगलवार को हल्के बादल छाएंगे और दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। 15 अप्रैल से सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ से मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है। जबलपुर सहित संभाग के जिलों में हल्के बादल छा सकते हैं।वही ग्वालियर में 11 अप्रैल को तापमान में वृद्धि के आसार हैं। राजस्थान की गर्मी के असर से ग्वालियर चंबल संभाग में 3-4 डिग्री सेल्सियस तापमान वृद्धि के आसार हैं।

चक्रवाती हवाओं का घेरा सक्रिय

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में दक्षिण राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवाओं को घेरा बना हुआ है और केरल से उत्तरी मध्य महाराष्ट्र तक द्रोणिका बनी हुई है।इसके कारण बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से नमी आ रही है और प्रदेश में बादल छाने के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी हो रही है। फिलहाल 14 अप्रैल तक मौसम के यूहीं बने रहने के आसार है। लेकिन अप्रैल अंत तक तेज गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। 15 अप्रैल के बाद अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच सकता है।वही मई में लू का असर देखने को मिलेगा। जल्द ही राजस्थान और गुजरात में तापमान बढ़ने से पश्चिम से गर्म हवाओं के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा और तापमान में तेजी से वृद्धि होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews