MP Weather : चक्रवात का असर, छाएंगे बादल, इन संभागों में बारिश-ओलावृष्टि, जल्द एक्टिव होगा नया सिस्टम, बदलेगा मौसम, जानें IMD पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। कभी बादल छा रहे तो कभी बारिश हो रही है  तो कभी गर्मी का अहसास हो रहा है। एमपी मौसम विभाग की मानें तो रविवार को भोपाल संभाग के जिलों और नर्मदापुरम में ओलावृष्टि के आसार हैं। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। रीवा, सागर, चंबल संभाग के साथ ग्वालियर-दतिया में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। शहडोल-जबलपुर संभाग में ओलावृष्टि के साथ तेज आंधी चलेगी।  इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।

एमपी मौसम विभाग की मानें तो रविवार को जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट और शहडोल में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में बादल छाए रहेंगे।वही पूर्वी मध्य प्रदेश को छोड़कर शेष जिलों में अभी दो दिन तक दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद अप्रैल में फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, 30-31 मार्च को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर तीन अप्रैल के आसपास नजर आएगा, 27 और 28 मार्च को तेज गर्मी पड़ने के आसार है। इससे दिन का तापमान 35 डग्री तक पहुंच सकता है।

5 संभागों में बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, सप्ताह के अंत में बादल रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी भी होने के आसार रहेंगे। अगले एक सप्ताह तक शहर में हवा का रुख उत्तर पश्चिमी रहेगा। रविवार-सोमवार को जबलपुर, शहडोल, रीवा, नर्मदापुरम, चंबल संभाग के जिलों में गरज–चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं–कहीं ओले भी गिर सकते हैं।  27 मार्च से प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम बदला सा रहेगा।

क्या कहता है एमपी मौसम विभाग 

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान के पास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और राजस्थान के उत्तर–पूर्वी भाग में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर दक्षिणी उत्तर प्रदेश से होकर असम तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है, इसके अतिरिक्त कर्नाटक से विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड से होते हुए बिहार तक उत्तर–दक्षिण ट्रफ लाइन बनी हुई है, इस ट्रफ लाइन के असर से छत्तीसगढ़ से लगे पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में नमी आने लगी है और मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews