MP Weather : 2 सिस्टम एक्टिव, 3 संभागों और 17 जिलों में बारिश के आसार, शनिवार से चलेगी लू, 23 से फिर बदलेगा मौसम, जानें पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather  Alert Today : मई अंत तक मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। आज 19 मई शुक्रवार को 3 संभागों और 17 जिलों में आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वही 25 मई से शुरू हो रहे में भी तीन-चार दिन हल्की बारिश हो सकती है। एमपी मौसम विभाग की मानें तो अगले हफ्ते 23 मई से एक और सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जो 27-28 मई तक एक्टिव रह सकता है, जिसके कारण बादल छाएंगे और हल्की बारिश होगी।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज शुक्रवार को रीवा और सागर संभाग के जिलों के साथ टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, भोपाल संभाग के जिलों के अलावा दतिया, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर, सीधी, सिंगरौली, दमोह, नरसिंहपुर, सिवनी और कटनी में भी हल्की बारिश हो सकती है। यहां 30 से 40Km प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। इधर, शनिवार से सागर, ग्वालियर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं लू चलने के भी आसार हैं

इंदौर में बादल, ग्वालियर में गर्मी, भोपाल-जबलपुर में बारिश

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, इंदौर में एक बार फिर पारा 40 डिग्री को पार कर सकता है। दोपहर बाद हल्के बादल छाएंगे ।ग्वालियर में शनिवार से लू चलने की संभावना है। 20 से 21 मई के बीच पश्चिमी हवा तेज गति से चलेगी।अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है। वही हवा की गति 4-6 किमी प्रतिघंटा की संभावना है। भोपाल 19 और 20 मई को बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद हल्की बारिश भी हो सकती है। वही 21 और 22 मई को मौसम साफ होगा लेकिन 23 मई को फिर से बारिश-बादल का दौर रहेगा। वही अगले 24 घंटे में जबलपुर सहित संभाग के जिलों में तेज हवा के साथ कहीं-कहीं हल्की वर्षा की आशंका है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में 2 वेदर सिस्टम एक्टिव है। उत्तर भारत में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस में एक्टिव है और एक नया सिस्टम ईस्ट यूपी के ऊपर साइकोनिक सर्कुलेशन के रूप में है। इसके अलावा एक ट्रफ लाइन ईस्ट एमपी और विदर्भ होते हुए तेलंगाना तक गुजर रही है,जिससे नमी मिल रही है और बादल छाने के साथ बारिश हो रही है।इसके असर से पूर्वी मप्र में बादल छा रहे है। अगले हफ्ते 23 मई से एक और सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जो 27-28 मई तक एक्टिव रह सकता है, जिसके कारण बादल छाएंगे और हल्की बारिश होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews