MP Weather Alert : आज भी प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश के आसार

MP Weather Alert : आज भी प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश के आसार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में मॉनसू प्रबल रहा। शहडोल, जबलपुर, सागर, रीवा, इंदौर, उज्जैन एवं भोपाल संभाग के अधिकाशं स्थानों पर जोरदार बारिश हुई। वहीं ग्वालियर संभाग के जिलों में भी कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। चंबल संभाग के जिलों में अधिकांशत: मौसम शुष्क रहा।

मौसम विभाग (weather department) ने आज और कल भी रीवा, सागर संभाग के अधिकांश जिलों में तथा शहडोल, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन एवं भोपाल संभाग के अनेक जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। रीवा संभाग के कुछ जिलों में तथा अनूपपुर, शहडोल, पन्ना एवं छतरपुर जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। रीवा, शहडोर, सागर, होशंगाबाद एवं भोपाल संभाग के जिलों में तथा धार, रतलाम, देवास, जबलपुर एवं कटनी जिले में गरज चमक के साथ बिजली चमकने/गिरने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश ने नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ा दिया है। होशंगाबाद में भू जलस्तर 30 फीट पर आ गया है। जिले के बांध व नदिया लबालब हैं।  रुक-रुक कर हो रही बारिश से छोटे नदी नाले उफान पर हैं। जिले की बारिश का कोटा (52 इंच) पूरा हो गया है।

पिछले 24 घंटे में को मध्यप्रदेश में झमाझम बारिश का दौर चलता रहा। चौबीस घंटों में बंगाल की खाड़ी में बने निम्नदाब के क्षेत्र के कारण प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश होती रही। बुधवार सुबह से ही इंदौर, जबलपुर, दमोह सहित कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश होती रही। बुधवार को जबलपुर में 66, इंदौर में 31.6, रीवा में 36, धार 29.4, खरगोन 35.2, शाजापुर में 71, गुना में 60, खंडवा में 26, उज्जैन में 25, दमोह 34, सतना 24.9, रतलाम 27, होशंगाबाद में 28.8, भोपाल में 19.3, सीधी में 8.8, खजुराहो में 32.4, मलाजखंड में 13.2, बैतूल 6.2, पचमढ़ी में 6.5, नौगांव 25, सागर में 35.8 मिमी. बारिश दर्ज की गई।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews