MP Weather: पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, छाएंगे बादल, 8 जिलों में बूंदाबांदी के आसार, पढ़े मौसम विभाग का पूर्वानुमान

mp weather news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक के बाद एक लगातार एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश का मौसम बार बार बदल रहा है। वही गुरूवार 10 नवंबर को एक बार फिर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से प्रदेश में कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है और बादल छा सकते है। एमपी मौसम विभाग के अनुसार आज 9 नवंबर को ग्वालियर चंबल समेत 8 जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है। 12 नवंबर के बाद मौसम में फिर बदलाव दिखेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, 15 नवंबर के बाद ठंड में इजाफे की उम्मीद है।

यह भी पढ़े..CG Weather: जल्द बदलेगा मौसम, 10 नवंबर को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, पढ़ें विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, आज 9 नवंबर बुधवार को ग्वालियर चंबल और बघेलखंड में बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार है। आज ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी,दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार है। इसके बाद गुरूवार 10 नवंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, इसके प्रभाव से 12 नवंबर के बाद प्रदेश के मौसम बदलेगा और पारे में गिरावट आते ही ठंड बढ़ेगी।दिन और रात का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

मौसम विभाग (MP Weather update) के अनुसार, एक तरफ पश्चिमी छोर पर पोस्ट मानसून सक्रिय है।वही दूसरी तरफ राजस्थान की तरफ भी चक्रवाती सिस्टम बना है। इसके प्रभाव से 12 नवंबर के बाद ठंड के बढ़ने के आसार है।ग्वालियर में 13 नवंबर से तापमान में गिरावट के आसार जताए हैं। अगले सप्ताह से इंदौर में ठंड का असर दिखाई देगा। बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी भी होने की संभावना है।मध्यप्रदेश में अच्छी कड़ाके की ठंड दिसंबर से शुरू होगी और फरवरी तक रहेगी।

यह भी पढ़े..हजारों कर्मचारियों-शिक्षकों के लिए अच्छी खबर! मिलेगा सातवें वेतनमान का लाभ, जल्द कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

मौसम विभाग (MP Weather update) के अनुसार, 13 नवंबर से ग्वालियर चंबल संभाग में उत्तर की हवा चलने से रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ जाएगा, जिससे रात में ठंड बढ़ेगी। बुधवार को एक ओर पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में आने से जम्मू कश्मीर में बर्फबारी व बारिश होगी। वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान और उससे लगे पश्चिमी मप्र के हिस्से में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।15 नवंबर को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत की तरफ आने से रात का तापमान फिर धीरे- धीरे बढ़ सकता है ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews