MP Weather : 24 घंटे में फिर बदलेंगे मौसम के मिजाज, चक्रवाती घेरे-पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 1 दर्जन जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, जानें IMD पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Alert Today :  अगले 48 घंटे में मध्य प्रदेश के मौसम में बदलान देखने को मिलेगा।  नए सिस्टम के सक्रिय होते ही प्रदेश में फिर अच्छी बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है।  मौसम विभाग के अनुसार, 18 अगस्त के बाद 2 नए सिस्टम सक्रिय होने जा रहे है, जिसके प्रभाव से पूर्वी हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इधर, जम्मू-कश्मीर में भी पश्चिमी विक्षोभ  सक्रिय है, जिससे अरब सागर से भी नमी आने के संकेत है, वहीं पश्चिम मध्य प्रदेश में चक्रवातीय घेरा बन गया है, इससे 48 घंटे बाद अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।

आज इन जिलों में बूंदाबांदी, 2 दिन बाद सक्रिय होगा नया सिस्टम

एमपी मौसम विभाग की मानें तो आज बुधवार को भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट होने के आसार है। भोपाल संभाग, सागर संभाग, जबलपुर संभाग, नर्मदापुरम संभाग/पचमढ़ी, रीवा संभाग, शहडोल संभाग और गुना, भिंड, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, आगर, शाजापुर, देवास,  में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से 17 व 18 अगस्त को तेज वर्षा होने के संकेत है। इसका असर ग्वालियर-चंबल संभाग समेत कई जिलों में देखने को मिलेगा। हालांकि अभी 2 दिन राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुेलेशन से प्रदेश में बौछार का सिलसिला जारी रहेगा।

17 से 22 अगस्त के बीच बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है, जिसके प्रभाव से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी इंदौर की ओर आ रही है, ऐसे में आज गरज चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है। वही अगले 24 घंटे में जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है और 17 अगस्त के बाद मध्यम बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। पश्चिमी हिस्से में हल्की बारिश और बिजली चमकने की संभावना है। 17 से 22 अगस्त के बीच बादल झमाझम बरस सकते हैं।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग की मानें तो 18 अगस्त के बाद पूर्वी हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव हो रहा है, इससे एक बार फिर अच्छी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। शुक्रवार से मानसून ट्रफ लाइन नॉर्मल पॉजिशन में आने की संभावना है। इसके अलावा साइक्लोनिक सर्कुेलेशन भी एक्टिव होने जा रहा है, इससे प्रदेश के पूर्वी हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इधर, वर्तमान में ये पंजाब के अमृतसर व चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश के लखनऊ व मेरठ, बिहार की राजधानी पटना व मालदा से होते हुए नागालैंड तक गई है। जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है, जिससे अरब सागर से भी नमी आएगी। वहीं पश्चिम मध्य प्रदेश में चक्रवातीय घेरा बन गया है, इससे मौसम बदलने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews