MP Weather : फिर बदलेंगे मौसम के मिजाज, छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश-तेज हवा के आसार, जानें शहरों का हाल-IMD पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Alert Today : आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जिसका प्रभाव से सोमवार-मंगलवार से मौसम में फिर बदलाव दिखेगा। एमपी मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटों में फिर ग्वालियर-चंबल संभाग में मौसम बिगड़ सकता है। आज भोपाल में बूंदाबांदी हो सकती है, वहीं इंदौर, ग्वालियर, नर्मदापुरम, रीवा, चंबल, उज्जैन संभाग में बादल छाए रहेंगे।इधर  ग्वालियर में पांच से दस अप्रैल के बीच फिर से बादल छाने के साथ बारिश के आसार बनेंगे। जबलपुर में 6 और 7 अप्रैल को हल्के बादल छाए रहेंगे।

पश्चिमी विक्षोभ से फिर बिगड़ेगा एमपी का मौसम

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक,आज सोमवार को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर प्रदेश में 4 अप्रैल से दिखाई देगा। 5 और 6 अप्रैल को बादल छाएंगे और तेज हवा के साथ बारिश होगी। इस कारण तापमान 40 डिग्री के आसपास ही रहेगा। 8 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। ग्वालियर-चंबल संभाग में इसका असर दस अप्रैल को नजर आ सकता है। इसके चलते फिलहाल तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। वही 10 अप्रैल तक तेज गर्मी पड़ने के आसार कम है, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत और राजस्थान से हीट वेव नहीं आएगी। 20 अप्रैल तक प्रदेश में लू के आसार कम है, अप्रैल अंत तक गर्मी का असर देखने को मिल सकता है।

24 घंटे बाद बदलेगा मौसम, बारिश-तेज हवा

एमपी मौसम विभाग के अनुसार 4-5 अप्रैल को फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। भोपाल में 4 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, इंदौर, ग्वालियर, नर्मदापुरम, रीवा, चंबल, उज्जैन संभाग में बादल छाए रहेंगे। 4 अप्रैल को धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, भिंड, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, शहडोल और उमरिया में बादल छाए रहेंगे। वही 5 अप्रैल को नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, उमरिया, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भी मौसम बदला सा रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews