MP Weather : मानसून के साथ कई सिस्टम सक्रिय, छाए रहेंगे बादल, 28 जिलों में तेज बारिश-बिजली का अलर्ट, जानें शहरों का हाल-IMD का पूर्वानुमान

chhattisgarh Weather

MP Weather Alert Today : नए सिस्टम के एक्टिव होने से पश्चिमी हिस्से भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर-चंबल संभाग का मौसम अचानक से बदल गया है। पिछले 24 घंटे में एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई है। आज शनिवार को भी प्रदेश के 28 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में लो प्रेशर एरिया सक्रिय हुआ है, इससे पूर्वी हवाएं मध्यप्रदेश में एक्टिव हो गई है। यह सिस्टम छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा, जिसके प्रभाव से पश्चिमी हिस्से उज्जैन, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल संभाग में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक,  अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय इन मौसम प्रणालियों के कारण मानसून फिर सक्रिय हो गया है।  इसके  प्रभाव से भोपाल-इंदौर और ग्वालियर में में तेज बारिश होने के आसार है। जबलपुर और उज्जैन संभाग के जिलों में भी कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। वर्तमान में उत्तरी ओड़िशा व पश्चिमी बंगाल के पास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो अगले 48 घंटे में उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा, जिससे इंदौर में 22 अगस्त के बाद ही वर्षा की गतिवधियां बढ़ने की संभावना है और ग्वालियर में 20 अगस्त को मध्यम से भारी वर्षा के आसार हैं।

आज MP के इन जिलों में होगी बारिश

  • एमपी मौसम विभाग की मानें तो आज शनिवार को भी जबलपुर, शहडोल, रीवा, सागर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर संभाग के जिलों में रुक-रुककर बारिश।
  • जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा ।
    भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, गुना, अशोकनगर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह और सागर, ग्वालियर-चंबल संभाग के जिले में मध्यम से भारी बारिश ।
  • नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, शाजापुर, आगर-मालवा, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की बारिश के आसार है।
  • जबलपुर सहित संभाग के मंडला, डिंडौरी, सिवनी, बालाघाट सहित आस-पास के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा और कहीं- कहीं अत्याधिक वर्षा की संभावना है।

क्या कहता है एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान

  • वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में बंगाल एवं उससे लगे उत्तरी ओडिशा के तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह मौसम प्रणाली पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में छत्तीसगढ़ की तरफ आगे बढ़ेगी।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। पंजाब और उसके आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना हुआ है।
  •  24 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक अन्य चक्रवात बनने के भी संकेत है, इससे अगस्त अंत तक बारिश का सिलसिला बना रह सकता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews