MP Weather: 3 नवंबर को फिर एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस, बदलेगा मौसम, बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड, पढ़े पूर्वानुमान

mp weather news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 31 अक्टूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जो पाकिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। इसके बाद 3 नवंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार है। इसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलेगा और रात के तापमान में गिरावट आएगी। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच 6 नवंबर से प्रदेश में तेज ठंड पड़ने के आसार है।एमपी मौसम विभाग की मानें तो 2 नए सिस्टम भी बन रहे है जिसके कारण ग्वालियर-चंबल और भोपाल-इंदौर में बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़े..CG Weather: 2 नवंबर से गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड, यहां वर्षा के आसार, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के सभी संभागों के जिलों का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। वर्तमान में बंगाल की खाड़ी अथवा अरब सागर में मौसम को प्रभावित करने वाली कोई विशेष मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। 3 नवंबर से रात के तापमान में इजाफा और इसके आगे बढ़ने के बाद 7 नवंबर से तापमान गिरेगा। आज 16 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है। ठंड का असर नवंबर से फरवरी तक बना रहेगा ।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के मुताबिक,अगले हफ्ते तक कई जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 2 सिस्टम बनने के संकेत मिले है, इसके असर से 8 नवंबर को प्रदेश के ग्वालियर-चंबल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इंदौर और भोपाल में भी बादल छा सकते हैं। दो दिन तक तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, उसके बाद फिर तापमान में गिरावट होगी। मध्य प्रदेश में सात-आठ अक्टूबर से कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़े..UP Weather: मौसम में फिर दिखेगा बदलाव, बढ़ेगी ठंड, छाएंगे बादल, बूंदाबांदी के भी आसार, पढ़े विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पाकिस्तान से आने वाली हवाएं के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार है, 8 नवंबर को यह सिस्टम पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगा, जिससे ग्वालियर बारिश होने की संभावना है। इंदौर और भोपाल में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं।आठ नवंबर के बाद उत्तर की हवा चलने पर न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। 3 नवंबर को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर 3 दिन तक देखने को मिलेगा, इससे जम्मू कश्मीर में बर्फबारी होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews