MP Weather : नया सिस्टम से बदलेगा मौसम, 30 जिलों में वर्षा के आसार, आज 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें IMD का ताजा अपडेट

mp weather

MP Weather Alert Today : नए सिस्टम के सक्रिय होने से अगस्त में भी मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। 5 अगस्त के बाद तेज बारिश का दौर फिर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, ट्रफ लाइन हिमालय की तरफ शिफ्ट हो गया है , लेकिन कम दबाव का एरिया बना हुआ है, इसके असर से आज मंगलवार को रीवा, सतना समेत 12 जिलों में अगले 24 घंटे के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल में मौसम साफ रहेगा। इंदौर ग्वालियर में तेज बारिश होने के आसार कम हैं। जबलपुर और उज्जैन में बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

5 अगस्त को सक्रिय होगा नया सिस्टम

वर्तमान में उत्तरी बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जबकि मानसून की अक्षीय रेखा अमृतसर, पटियाला, बरेली, गोरखपुर, गया, बांकुरा, दीघा से उत्तरी बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में बने निम्न दबाव क्षेत्र के केन्द्र से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तरी अंडमान सागर तक जा रही है। इसके असर से पूर्वी भागों में ज्यादा असर है लेकिन अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर-चंबल संभाग में भी अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में पांच अगस्त को एक और नई मौसम प्रणाली विकसित होने की संभावना है, जिससे प्रदेशभर में अनुकूल बारिश की उम्मीद की  है। अगले दो से तीन दिन तक प्रदेश के पूर्वी हिस्से में वर्षा होगी जबकि पश्चिम हिस्से में कहीं-कहीं हल्की बौछारें ।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  1. सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना में तेज बारिश।
  2. भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में मौसम साफ रहेगा। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews