MP Weather : पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, कोहरा छाएगा, बादलों की आवाजाही रहेगी, जानें अपने शहर का हाल

mp weather

MP Weather Update 11 December 2023 : मध्य प्रदेश का मौसम लगातार बदल रहा है, बारिश का दौर थमा तो सर्दी ने सितम ढहाना शुरू कर दिया, तापमान लगातार नीचे जा रहा है, पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान राजगढ़ में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, मौसम विभाग जे अनुमान है कि आज 11 दिसंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जो मौसम को और बदलेगा, इसके कारण प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं कहीं कहीं बारिश भी हो सकती है।

कैसा रहा पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान?

मौसम विज्ञान भोपाल ने आज जारी दैनिक रिपोर्ट में बताया कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई सभी जिलों में मौसम सामान्यतः शुष्क रहा, सभी जिलों में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा शेष संभागों में सामान्य रहा।

कहाँ कहाँ न्यूनतम तापमान में बदलाव दिखा?

आईएमडी के मुताबिक न्यूनतम तापमान में भी विशेष परिवर्तन नहीं हुआ, उज्जैन, शहडोल, सागर संभाग के जिलों में सामान्य से बहुत अधिक रहा और इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर, ग्वालियर और रीवा संभाग के जिलों में  सामान्य से अधिक रहा शेष संभागों में सामान्य रहा।

कैसा रहेगा अगले 24 घंटे का मौसम?

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भिंड, मुरैना, श्योपुर , शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, सिंगरौली, सीधी, रीवा, शहडोल, कटनी, पन्ना और छतरपुर जिलों में कहीं कहीं कोहरा छाया रह सकता है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews