MP Weather : आज इन जिलों में घने कोहरे- कोल्ड वेव का अलर्ट, 20 जनवरी के बाद फिर बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, जानें IMD पूर्वानुमान

UP Weather,

MP Weather Update Today: पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। आज रविवार 15 जनवरी से मध्य प्रदेश के मौसम के मिजाज फिर बदलने शुरू हो जाएंगे। हालांकि तापमान में गिरावट तो शनिवार से शुरू हो गई है और ठंड का अहसास भी हो रहा है, लेकिन सोमवार से ठंड का दूसरा दौर शुरू होने की उम्मीद है, ऐसे में कई जिलों में शीललहर और घने कोहरा देखने को मिलेगा। 19 जनवरी के बाद हवाओं का रुख दक्षिणी पश्चिमी होने लगेगा और 20 जनवरी को बादल छाने के आसार है।

18 तक घने कोहरे-शीतलहर का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक हवाओं का रूख उत्तर-पश्चिमी हो गया है आज 15 जनवरी की रात से पारे में तेजी से गिरावट आने की संभावना है। ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड, बघेलखंड और महाकौशल में कहीं-कहीं कोहरा छा सकता है। अगले 3 दिन के दौरान भोपाल और इंदौर में रात का पारा 4 डिग्री तक गिर सकता है और ठंड में तेजी आएगी। प्रदेश के पूर्वी इलाकों ग्वालियर, चंबल, छतरपुर और खजुराहो में कहीं-कहीं घना कोहरा, सीवियर कोल्ड वेव और कोल्ड डे हो सकता है। 16, 17 और 18 जनवरी को भी यही हालात बने रहेंगे।

19 जनवरी के बाद बदलेगा मौसम

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, 19 जनवरी के बाद फिर मध्यप्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 20 जनवरी से बादल छाने के आसार है, इसका प्रभाव छतरपुर और जबलपुर में देखने को मिलेगा। 22 और 23 जनवरी को भी घने बादल छाएंगे। इससे भोपाल-इंदौर में पारा 20 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे आ सकता है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बादल छाने से दिन का पारा गिरेगा, जबकि रात का पारा चढ़ जाएगा। जबलपुर में 17 जनवरी से तापमान में गिरावट आ सकती है जबकि 20 जनवरी तक शीतलहर चलने की आशंका जताई जा रही है। इंदौर में 18 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर हवा का रुख बदलेगा और पारे में हल्का इजाफा होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews