MP Weather : छाएंगे बादल, 2 दर्जन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज हवा, इन क्षेत्रों में ओले गिरने की आशंका, जून से फिर बदलेगा मौसम

mp weather

MP Weather Alert Today : नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मध्य प्रदेश में जून के पहले सप्ताह तक बारिश और आंधी के जारी रहने का अनुमान है। आज सोमवार को भी करीब 3 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश और एक दर्जन ओला की संभावना जताई गई है।जबलपुर में 30 मई के बाद पारा चढ़ने की संभावना है। इधर, आज ही जम्मू-कश्मीर में एक और विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से तीन जून तक गर्मी से राहत बनी रहेगी।वही तापमान के भी बढ़ने के आसार कम है। आगामी दो जून तक भी ऐसा ही मौसम रहेगा।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग की मानें आज मंगलवार को ग्वालियर – चंबल संभाग में बारिश को लेकर ऑरेंज जारी किया गया है। यहां अगले 3 दिन बारिश के साथ 50Km प्रतिघंटा या इससे ज्यादा की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर में भी मौसम बदला रहेगा और गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश हो सकती है।वही गुना और श्योपुर में ओले गिरने की आशंका है। इंदौर, उज्जैन, रीवा, नर्मदापुरम, भोपाल और सागर संभाग के साथ अनूपपुर, जबलपुर, मंडला और सिवनी जिलों में कहीं-कहीं हवा की रफ्तार तेज हो सकती है।

भोपाल-इंदौर में ऐसा रहेगा मौसम 

एमपी मौसम विभाग की मानें भोपाल में 30-31 मई को बारिश और 1 जून को बादल छाने के संकेत है।इंदौर में मंगलवार को दोपहर बाद बादल छाए रहेंगे। बूंदाबंदी व हल्की वर्षा होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण अगले 48 घंटे में पारा 40 डिसे से नीचे ही बना रहेगा और आंधी-वर्षा की संभावना है। आगामी दो जून तक पारा 40 डिसे से कम ही बना रहेगा। 2 जून तक तेज हवाएं या आंधी चलेगी। वही वर्षा और ओलावृष्टि की भी संभावना है। अगले 24 घंटे जबलपुर सहित संभाग के जिलों में बादल छाए रहेंगे। तेज हवा के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। 30 मई के बाद तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में दक्षिण पूर्वी राजस्थान पर चक्रवाती हवा का घेरा है। मध्य उत्तर प्रदेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है। एक अन्य चक्रवाती हवा का घेरा दक्षिणी छत्तीसगढ़ से तमिलनाडु तक बना हुआ है। इसके प्रभाव से अरब सागर से नमी आ रही है और बारिश के आसार बन रहे है।वही आंधी के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews