MP Weather : मंगलवार से बदलेगा का मौसम, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा प्रभाव, तापमान के गिरते ही बढ़ेगी ठंड, इन जिलों में बारिश के संकेत, जानें IMD अपडेट

UP Weather,

MP Weather Update Today : दिवाली से पहले मध्य प्रदेश के मौसम में बार बार बदलाव नजर आ रहे है। फिलहाल 15 नवंबर तक दिन में गर्मी, सुबह और रात को हल्की सर्दी का अहसास होता रहेगा, इसके बाद ठंड के तेवर तीव्र होंगे। मंगलवार को एक नया पश्चिम विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिससे अगले तीन-चार दिन तक रात के तापमान में गिरावट नहीं होगी, लेकिन इसके जाते ही पारा तेजी से गिरेगा और ठंड के तेवर तीखे होना शुरू हो जाएंगे।

अगले हफ्ते से बदलेगा मौसम

एमपी मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार 7 नवंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, परंतु इसका एमपी पर ज्यादा असर नहीं रहेगा, तापमान बढ़ेगा लेकिन इसके जाते ही ठंड जोर पकड़ेगी और अधिकतम तापमान में गिरावट आना शुरू हो जाएगी। फिलहाल एक हफ्ते मौसम यूहीं बना रहेगा। 12 नवंबर के बाद बंगाल की खाड़ी में एक और विक्षोभ बनने की संभावना है, जिसका प्रभाव मध्य भारत में चार-पांच दिन तक रहेगा। इस दौरान प्रदेश के कई जिलो में हल्की बूंदाबांदी और कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है, इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी बढ़ेगी।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग की मानें तो अभी एक हफ्ते और अच्छी ठंड का इंतजार करना पड़ेगा। अलनीनो के प्रभाव से नवंबर में प्रदेश के ग्वालियर, चंबल संभाग में रात का तापमान सामान्य एवं भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग में सामान्य से कुछ अधिक रहने की संभावना है। अनुमान है कि दीपावली तक 12 नवंबर तक ठंड दस्तक दे सकती है और 15 नवंबर के बाद से अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम पारा में भी गिरावट आना शुरू हो जाएगी।इधर, सागर , टीकमगढ़ , पन्ना, छतरपुर, बुंदेलखंड के हिस्सों में 15 से 22 नवंबर के बीच बौछारें पड़ने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • रविवार को मंडला में 34.4 और गुना में 34.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।भोपाल में 33.9 डिग्री सेल्सियस,रतलाम में 33.2, उज्जैन में 33.4, जबलपुर में 32.4, रीवा में 32.6, सतना में 33.4, ग्वालियर में 33.1, इंदौर में 31.3, खंडवा में 32.5, खरगोन में 33.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।
  • प्रदेश के सात जिलों का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस की नीचे रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा अन्य सभी जिलों का तापमान में वृद्धि दर्ज हुई।
  • प्रदेश में सबसे कम तापमान छिंदवाड़ा में 13.4 डिग्री सेल्सियस,मंडला में 13.5, बालाघाट के मलाजखंड में 14.1, उमरिया में 14.2 बैतूल में 14.5, खंडवा में 14, रायसेन में 14.6, राजगढ़ में 14 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।वही भोपाल में 16.3, ग्वालियर में 17.02 इंदौर में 17.2 और जबलपुर में 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews