इजरायल-फिलिस्तीन और PFI को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह को घेरा, कांग्रेस से पूछा ‘क्या वो बयान के समर्थन में है’

कांग्रेस व आप एक ही थैली के चट्टे -बट्टे, दोनो करते है देश द्रोहियो का समर्थन : डॉ नरोत्तम मिश्रा

Narottam Mishra targeted Digvijaya Singh : बीजेपी और कांग्रेस इजरायल-फिलिस्तीन मामले को लेकर आमने सामने है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मुद्दे को लेकर दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और पूरी कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि जिस तरह से दिग्विजय ने पीएफआई के समर्थन में बयान दिए हैं, क्या कांग्रेस के नेता उनका समर्थन करते हैं। इसे लेकर उन्होनें मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से जवाब मांगा है। 

दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नरोत्तम मिश्रा ने कहा ‘पीएफआई, दिग्विजय सिंह, हमास..हमास के खास क्यों देंगे देश का साथ।’ उन्होने कहा कि हमास और पीएफआई तो बहाना है कांग्रेस का काम आतंकियों को बचाना है। तुष्टिकरण से प्रेम, यही है कांग्रेस का असली गेम।’ गृहमंत्री ने कहा कि आज तक ये बात समझ नहीं आई कि हमास ने जब इजराइल पर आक्रमण किया तब इनमें से किसी का एक शब्द नहीं निकला। और जब इजरायल ने किया तो कहां कहां से घूमकर पीएफआई पर आ गए। उन्होने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वो कहते हैं कि पीएफआई पर 97 परसेंट केस झूठे हैं। जो मामला अदालत में विचाराधीन हो, उसे दिग्विजय सिंह कैसे क्लीन चिट दे सकते हैं..ये स्पष्ट करना चाहिए।

कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप

गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी, राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी को ये स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वो दिग्विजय सिंह के बयान से सहमत हैं। कमलनाथ जी अभी तक क्यों शांत हैं, ये भी समझ नहीं आ रहा। उन्हें भी साफ करना चाहिए की क्या वो दिग्विजय के बयान से इत्तेफाक रखते हैं या नहीं। उन्होने कहा कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस का बंटाधार करके ही मानेंगे। सा पहली बार नहीं है जब भी ऐसे विषय आते हैं तो दिग्विजय सिंह हमेशा फ्रंटलाइन में खड़े दिखते हैं। ये कभी गाय पर सवाल उठा देते हैं पर क्या कभी बकरी पर सवाल उठाते हैं ?

नरोत्तम मिश्रा ने आरोप लगाया कि ये केवल तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं और आतंकियों की मौत पर आंसू बहाते हैं। कांग्रेस का एजेंडा है कि मुस्लिमों को डर दिखाकर इकट्ठा करो और हिंदू को जातियों में बांट दो। ये वही दिग्विजय सिंह हैं जो कहते है कि केंद्र में सरकार बनने पर 370 फिर से लगाएंगे। ये दिग्विजय सिंह ही हैं, जिनके शासनकाल में सिमी का नेटवर्क मध्यप्रदेश में पैर पसार रहा था। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने जिस हमास का समर्थन किया उसका समर्थन किसी मुस्लिम देश ने नहीं किया है। वहीं जाति जनगणना को लेकर उन्होने कहा कि ये भी दिग्विजय सिंह जैसों की ही सोच की उपज है, जो हिंदूओं को बांटकर राज करना चाहते हैं।

[dgv_vimeo_video id=”873984912″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews