नरोत्तम मिश्रा का राहुल गांधी पर कटाक्ष ‘उनके गुजरात जाने से बीजेपी को मिलेगा प्रचंड बहुमत’

नरोत्तम मिश्रा का राहुल गांधी पर कटाक्ष ‘उनके गुजरात जाने से बीजेपी को मिलेगा प्रचंड बहुमत’

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी के चुनाव प्रचार के लिए गुजरात जाने पर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने तीखा कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि गुजरात में तो बीजेपी की फिर से सरकार बननी तय हैं ,राहुल जी के जाने से यह फर्क जरूर पड़ेगा की सरकार प्रचंड बहुमत से बनेगी।

पेंशनरों के लिए बड़ी अपडेट, 30 नवंबर से पहले पूरा करें ये काम, अटक सकती है पेंशन राशि

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मैं स्वयं कई बार गुजरात का दौरा करके आया हूं। वहा प्रधानमंत्री मोदी की आंधी चल रही है, जनता विकास व जनहितेषी कार्यों से संतुष्ट है। यही कारण है कि जनता एक बार फिर बीजेपी की ही सरकार बनाने के लिए कृत संकल्पित है। बीजेपी वहां पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है और यह तय है। रही बात राहुल गांधी जी के प्रचार में जाने कि तो में चाहता हूं वे जरूर जाएं। हम वहां बहुमत से सरकार बना रहे हैं, अगर राहुल गांधी वहा जाएंगे तो बीजेपी के प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने में कोई शंका ही नहीं रह जाएगी। उन्होने कहा कि राहुल जी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए डॉ योगेंद्र यादव भी स्वीकार कर चुके है कि गुजरात में बीजेपी की ही सरकार बन रही है। डॉ यादव यात्रा में साथ रहे उन्होंने सब देखा होगा तभी वह यह आंकलन कर रहे हैं।

गृह मंत्री ने कांग्रेस द्वारा प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ने के आरोप पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था कमलनाथ जी और उनके विधायक ही बिगाड़ने का लगातार प्रयास कर रहे है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ जी को क्या जरूरत थी इंदौर के खालसा कालेज में आयोजित धार्मिक कार्यकम में जाकर विवाद पैदा करने की। धार्मिक स्थल को राजनीति का अखाड़ा बनाना क्या अच्छी बात है। यही हाल उनके विधायको के है। कोई विधायक खाद लूट रहा है,कोई बिजली के खंबे पर चढ़ रहा है, सब कानून व्यवस्था खराब करने में जुटे हुए है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी खुद पर नियंत्रण कर लें, अपने विधायको को नियंत्रित कर लें तो कानून व्यवस्था अपने आप सही हो जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”771083140″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews