‘शिव’ के आरोपों पर ‘नाथ’ का दावा- RTI पर ढूंढ लें जानकारी, सच्चाई आ जाएगी सामने

‘शिव’ के आरोपों पर ‘नाथ’ का दावा- RTI पर ढूंढ लें जानकारी, सच्चाई आ जाएगी सामने

भोपाल।

प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जो कांग्रेस की पिछली सरकार पर जो भी सवाल उठाए हैं, आप चाहें तो उसकी जानकारी आरटीआई(RTI) डालकर निकाल लें, सच्चाई सामने आ जाएगी। यह बात आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रेसवार्ता(Press conference) के दौरान कही।

कमलनाथ(kamalnath) इतने पर ही नही रुके। उन्होंने आगे कहा कि हमें काम करने के लिए साढ़े 12 महीने मिले। इसके पहले जो सरकार 15 साल तक रही वो हमसे कैसे हिसाब मांग रही है। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का दुख नहीं है कि हमारी सरकार चली गई, दुख इस बात का है कि कांग्रेस की सरकार में किसानों के लिए चलाई गई योजनाओं को बंद किया जा रहा है। हमने ज्यादातर किसानों(farmers) का कर्जा माफ कर दिया था। सीएम शिवराज सिंह(cm shivraj singh) के कांग्रेस सरकार पर लगाए आरोप पर कहा कि आप चाहें तो उसकी जानकारी आरटीआई डालकर निकाल लें सच्चाई सामने आ जाएगी हर आंकड़ा इंटरनेट(internet) पर मौजूद है।

कमलनाथ ने कहा कि हमने पहले ही इसको लेकर कहा था लेकिन बीजेपी(BJP) वाले इसका मजाक बनाते रहे। इससे आज आर्थिक गतिविधी ठप पड़ गई है। वहीँ उन्होंने सरकार से मांग कि है कि जो कर्मचारी निजी कंपनियों(private companies) में और अलग-अलग स्थानों पर काम करते हैं, उन्हें सरकार को सैलरी(salary) देना चाहिए। तीन महीने का बिजली बिल माफ करना चाहिए। जो छोटे व्यापारी है उनका एक करोड़ रुपए तक का कर्जा माफ करना चाहिए।

वही उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जो कर्मचारी निजी कंपनियों(private companies) में और अलग-अलग स्थानों पर काम करते हैं। उन्हें सरकार को सैलरी देना चाहिए। तीन महीने का बिजली बिल(electricity bill) माफ करना चाहिए। जो छोटे व्यापारी है उनका एक करोड़ रुपए तक का कर्जा माफ करना चाहिए। राशन दुकान(ration shop) में राशन नहीं है लेकिन प्रदेश में शराब(liquor) की दुकानें खुलने जा रही हैं। वहीँ उन्होंने शिवराज सरकार से कहा कि वह बचे हुए 6 लाख किसानों का कर्जा माफ करें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews