“नाथ” ने “शिव” को पत्र लिख की ये मांग, कहा- किसानों को मिलेगी राहत

Congress-govt-renamed-Shivraj's-Sambal-Yojna-in-mp

भोपाल।

देशव्यापी लॉकडाउन के तृतीया चरण के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक बार फिर से पत्र लिखा है। पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर किसानों से मक्का क्रय करने और चना क्रय करने के मापदंडों में शिथिलता प्रदान करने का आग्रह किया है। वहीँ पूर्व मुख्यमंत्री नाथ ने कहा है कि इससे किसानों को काफी राहत मिलेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि वर्तमान कोरोना संकट के समय लॉकडाउन के कारण प्रदेश के किसान दिन-प्रतिदिन समस्या से जूझ रहे हैं। जिसकी वजह से उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री नाथ ने कहा कि लॉकडाउन से पहले किसानों के मक्का को 2000 रूपए प्रति क्विंटल का भाव मिल रहा था।जबकि लॉकडाउन शुरू होते ही अब मक्की के भाव 800 से 900 रुपए प्रति क्विंटल हो गए हैं। वही साथ ही उपार्जन केंद्रों पर समर्थन मूल्य में खरीदे जा रहे चने में तिवड़ा या अन्य दाने होने पर किसान की फसल भी नहीं ली जा रही है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री नाथ ने कहा कि पहले भी चने में अन्य दाने मिली फसल को क्रय करने के मापदंड में शिथिलता दी गई थी। जिसकी आज भी इस महामारी के वक़्त में जरूरत है।

वही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि उन्हें इस महावारी के वक्त में किसानों को राहत देते हुए मक्का एवं चने में अन्य दाने मिले होने पर भी चना क्रय किए जाने के मापदंड में सुधार के साथ शिथिलता पर जल्दी ही कोई निर्णय लेना चाहिए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews