NISARG CYCLONE: प्रदेश के अधिकांंश जिलों में बारिश,भोपाल में येलो तो 18 अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट

weather-update-monsoon-break-in-madhya-pradesh-

भोपाल

निसर्ग चक्रवात के कारण राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में बारिश हो रही है। इंदौर सहित मालवा-निमाड़ अंचल में देर रात से बारिश जारी है और दोपहर तक इसके तेज होने की संभावना जताई गई है। कोरोना हॉटस्पाट के बीच बारिश के इस असर से बचने के लिये शासन प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है वहीं सुरक्षा के ऐहतियाती सभी कदम उठाए जा रहे हैं। संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने लोगों से बहुत जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील करते हुए सभी जिलों को आपदा प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।

भोपाल, इंदौर सहित जबलपुर, होशंगाबाद, सागर संभाग में बारिश हो रही है। ग्वालियर-चंबल संभाग में ही देर रात से बारिश जारी है। ज्यादातर जगहों पर देर रात से ही बारिश शुरू हो चुकी है और तेज हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग द्वारा भोपाल में बारिश का यलो अलर्ट, जबकि 18 अन्य जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बड़वानी, शाजापुर, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, रायसेन, दमोह, उज्जैन, बैतूल, सतना, रीवा, सीधी, सागर, मंडला, नरसिंहपुर, उमरिया सहित अनेक स्थानों पर बारिश जारी है।

मौसम विभाग का कहना है कि निसर्ग चक्रवात के कारण इस बार जून की शुरूआत से ही प्री-मानसून की स्थिति बन गई है, लेकिन प्रदेश में मानसून 20 जून के बाद ही दस्तक देगा। फिलहाल सभी जिलों में प्रशासन द्वारा लोगों से सतर्क रहने और बेवजह बाहर न निकलने की अपील की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews