अब MP में कांग्रेस को झटका, इस वरिष्ठ नेता ने छोड़ी पार्टी, कमल नाथ को भेजा इस्तीफा

अब MP में कांग्रेस को झटका, इस वरिष्ठ नेता ने छोड़ी पार्टी, कमल नाथ को भेजा इस्तीफा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भारत जोड़ो यात्रा पर निकली कांग्रेस (Congress Bharat Jodo Yatra) अपनी पार्टी को ही जोड़कर नहीं रख पा रही है।  हाल ही में गोवा में आठ कांग्रेस विधायकों के पार्टी छोड़ने का मामला सामने आया था अब मध्य प्रदेश के एक पूर्व विधायक एवं 30 साल पुराने नेता ने पार्टी ने नाता तोड़ लिया।  पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ को भेजे इस्तीफे में उन्होंने इसकी वजह भी स्पष्ट की है।

राहुल गांधी एक बड़े लाव लश्कर के साथ इस समय भारत जोड़ो यात्रा (Congress India Jodo Yatra) पर हैं, कांग्रेस इसे एक इवेंट की तरह प्रमोट कर रही है  लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनकी सरकार और भाजपा के खिलाफ निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बीच उनकी पार्टी ही टूटती जा रही है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना सस्ता, चांदी की चमक फीकी, खरीदने का सुनहरा मौका

यात्रा के बहाने कांग्रेस को मजबूत करने का दावा कर रही कांग्रेस को यात्रा शुरू होने के बाद पिछले दिनों 14 सितम्बर को एक बड़ा झटका गोवा से मिला जहाँ पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत सहित 8 विधायकों ने कांग्रेस छोड़ दी और भाजपा का दामन थाम लिया।

ये भी पढ़ें – जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व विधायक ने लिखा CM को पत्र, लगाए गंभीर आरोप, कहा- नेता, अधिकारी खिला रहे जुआ-सट्टा

गोवा में कांग्रेस को मिले झटके की चर्चा के बीच आज 16 सितम्बर को मध्य प्रदेश में कांग्रेस को झटका लग गया।  पार्टी के एक 30 साल पुराने कार्यकर्ता एवं पूर्व विधायक ने पार्टी छोड़ दी। मध्य प्रदेश के सागर जिले की खुरई विधानसभा के पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे ने आज पार्टी ने अपना रिश्ता तोड़ लिया।

ये भी पढ़ें – सरकार की बड़ी तैयारी, विभाग ने तैयार की पॉलिसी, कैबिनेट में होगा पेश, मिलेगा इंसेंटिव का लाभ

पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ (MP Congress) को भेजे इस्तीफे में पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे ने लिखा – मैं करीब 30 साल से पार्टी की सेवा कर रहा हूँ। लेकिन हाल ही में हमारे खुरई विधानसभा के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जो व्यवहार हुआ उससे मैं और मेरी विधानसभा का एक एक पारी कार्यकर्ता दुखी है। इसलिए मैं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, टीकमगढ़ जिला प्रभारी और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देता हूँ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews