पटवारी के विवादित टिप्पणी पर “महाराज” का तंज, कह दी ये बड़ी बात

पटवारी के विवादित टिप्पणी पर “महाराज” का तंज, कह दी ये बड़ी बात

नई दिल्ली।

पूर्व कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी (Jitu Patwari) के वाले ट्वीट पर अब बवाल बढ़ता ही जा रहा है। पटवारी के विवादित ब्यान पर अब राजनीति शुरू हो गयी है। बीजेपी लगातार पटवारी के टिप्पणी पर उन्हें घेरने का मन बना चुकी है। भाजपा (BJP) ने जहां पटवारी के इस ट्वीट को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस (Congress) की घेराबंदी की है। वहीं अब इस मामले में राज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अब कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सिंधिया ने कांग्रेस नेताओं को लेकर ट्वीट किया है, जिसमें उन्होने कहा कि “यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता” अर्थात- जहां नारी की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है। इसके साथ ही सिंधिया ने पटवारी पर निशाना साधा है।

दरअसल शनिवार को ट्वीट करते हुए सिंधिया ने लिखा कि हमारी संस्कृति में नारियों का सम्मान किया जाता है उन्हें पूजा जाता है। लेकिन वहीँ इस संस्कृति के विपरीत कांग्रेस के नेता जिस तरह से लगातार हमारी नारी शक्ति के खिलाफ अभद्र ट्वीट और बयान दे रहे हैं। वह अत्यंत निंदनीय है। इसके साथ ही सिंधिया ने एक श्लोक भी ट्वीट कर कांग्रेसी नेता पटवारी पर तंज मारा है।

बता दें कि जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधने हुए ट्वीट कर कहा था कि ‘पुत्र के चक्कर में 5 पुत्री पैदा हो गई! 1-नोटबंदी 2-जीएसटी 3-महंगाई 4-बेरोजगारी 5-मंदी ! परंतु अभी तक “विकास” पैदा नहीं हुआ!”। इस ट्वीट को लेकर पटवारी जमकर ट्रोल हुए, वहीं भाजपा ने मुद्दा लपकते हुए कांग्रेस पर कई आरोप लगाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews