कमलनाथ ने विजयादशमी पर किया प्रदेशवासियों से बीजेपी के कुशासन को उखाड़ फेंकने का आह्वान

Kamal Nath

विजयादशमी पर कमलनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सच्चाई का साथ देने और बीजेपी के कुशासन को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेने का आह्वान किया है। उन्होने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उसकी कथनी करनी में सिर्फ अंतर ही नहीं, विरोधाभास भी है। प्रदेश को घोटालों और भ्रष्टाचार में धकेलने का आरोप लगाते हुए कमलनाथ ने भरोसा जताया है कि इस बार जनता सच्चाई का साथ देगी।

कमलनाथ ने किया ट्वीट

कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि “बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व विजयादशमी की सभी मध्य प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आज दशहरे के इस शुभ अवसर पर आइए, मिलकर हम सब सच्चाई का साथ दें और अपने मध्यप्रदेश से भ्रष्टाचार, अत्याचार, महंगाई, बेरोज़गारी और कुपोषण के कुशासन को उखाड़ फेंकने  का संकल्प लें। मुझे पूरा विश्वास है कि सच्चाई की जीत होगी। जय सियाराम।” उन्होने कहा कि दशहरे का पर्व हमें सच्चाई के साथ खड़े होने की प्रेरणा देता है और है और विजय के इस पर्व पर मुझे सच्चाई की विजय का पूरा विश्वास है।

‘कांग्रेस आएगी खुशहाली लाएगी’

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लगातार बीजेपी पर प्रदेश को भ्रष्टाचार, अत्याचार, अन्याय, घोटालों, महंगाई और बेरोजगारी के गर्त में धकेलने का आरोप लगाती आ रही है। उनका कहना है कि प्रदेश की जनता बहुत अच्छे से इनकी असलियत समझ चुकी है और इन चुनावों में बीजेपी की हार निश्चित है। आज दशहरे के मौके पर एक बार फिर उन्होने कहा है कि इस बार त्योहारों का मौसम जनता के लिए बदलाव की बयार  लेकर भी आएगा और प्रदेश में कुशासन ता अंत होगा। बता दें कि इस बार कांग्रेस ने नारा दिया है ‘कांग्रेस आएगी खुशहाली लाएगी’ और उसका कहना है कि वो प्रदेश के हर व्यक्ति और वर्ग के हित और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews