मध्यप्रदेश में एक और आईएएस कोरोना पॉजिटिव

मध्यप्रदेश में एक और आईएएस कोरोना पॉजिटिव

भोपाल।

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ एक और आईएएस कोरोना पॉजिटिव निकला है। 2012 बैच के सोमेश मिश्रा नाम के इस आईएएस अधिकारी की पदस्थापना उप सचिव के रूप में स्वास्थ्य विभाग में है ।स्वास्थ्य विभाग की रूटीन जाच में उनका भी चेकअप किया गया था और उनको कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया है जिसके बाद अब उन्हें क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है। सोमेश स्वास्थ विभाग के चौथे ऐसे आईएएस अधिकारी हैं जो कोरोना पॉजिटिव हैं

।इसके पहले स्वास्थ्य विभाग के संचालक विजय कुमार जे, प्रमुख सचिव पल्लवी जैन गोविल, और उप सचिव गिरीश शर्मा भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इन्हें मिलाकर स्वास्थ्य विभाग के कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब तक लगभग 75 पहुंच गई है जो संभवत देश में किसी एक जिले में सबसे बङा स्वास्थ विभाग का आंकड़ा है ।एक और आईए एस का संक्रमित होना इस बात का इशारा करता है कि स्वास्थ्य विभाग, जिस पर कोरोना के संक्रमण को रोकने की जिम्मेदारी थी, अपने ही घर में किस कदर लापरवाह बना हुआ था। हालाकि सरकार अब यह मानने को तैयार नहीं कि इस पूरे मामले में आला अधिकारियों की कोई गलती है। हैरत की बात तो यह है कि अब इस मामले में इस तरह के तर्क दिए जा रहे हैं जो बेहद हास्यास्पद है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews