Raj Kundra Pornography Case : मुंबई क्राइम ब्रांच आज करेगी शर्लिन चोपड़ा से पूछताछ!

Raj Kundra Pornography Case : मुंबई क्राइम ब्रांच आज करेगी शर्लिन चोपड़ा से पूछताछ!

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। अश्लील फिल्मों (Porn Movies) मामले में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj kundra) पिछले कई दिनों से जेल में हैं। एडल्ट फिल्म मामले में फिल्म अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) से आज  मुंबई क्राइम ब्रांच एक बार फिर पूछताछ करने वाली है। इसके लिए पुलिस द्वारा उन्हें समन भेज दिया गया है।

योगी सरकार की राह पर सीएम शिवराज सिंह, UP की तर्ज पर यह एक्ट लाने की तैयारी

बता दें कि शर्लिन चोपड़ा ने इस मामले में राज कुंद्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कुछ दिन पहले उनकी अग्रिम जमानत याचिका मुंबई सेशन कोर्ट ने खारिज कर दी थी। दरअसल शर्लिन को डर था कि पूछताछ के दौरान पुलिस उन्हें गिरफ्तार न कर लें, इसलिए उन्होने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। इस मामले में उनसे पहले भी पूछताछ हो चुकी है और उनका कहना है कि इस मामले में उन्होने सबसे पहले अपना बयान दर्ज करवाया था।  जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने शर्लिन चोपड़ा को समन भेजा है और उनसे आज पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा गया है।

राज कुंद्रा 19 जुलाई से जेल में हैं l पुलिस रिमांड में रहने के बाद अब वो न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले की जांच जारी होने के बाद इसमें बॉलीवुड के कई कलाकारों के नाम सामने आए हैं जिनमें इनमें गहना वशिष्ठ, पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा जैसी अभिनेत्रियां भी शामिल हैंl शर्लिन चोपड़ा ने पिछले दिनों राज कुंद्रा और पॉर्न वीडियो के बारे में खुलकर बात करते हुए ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस विषय पर सबसे पहले उन्होंने ही महाराष्ट्र साइबर को बयान दिया था।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews