Raj Kundra Pornography Case : राज कुंंद्रा को राहत, 50 हजार के मुचलके पर अदालत ने दी जमानत

Raj Kundra Pornography Case : राज कुंंद्रा को राहत, 50 हजार के मुचलके पर अदालत ने दी जमानत

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। अश्लील फिल्मों (Pornography Case) के कारोबार में गिरफ्तार मशहूर फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj kundra) को जमानत (bail) मिल गई है। मुंबई की एक अदालत ने सोमवार को उन्हें 50 हजार के मुचलके पर राज कुंद्रा को जमानत दी। इससे पहले कई बार उनकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी थी। राज कुंद्रा पर अश्लील कंटेंट बनाने और उसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के आरोप हैं।

सिंधिया के दौरे के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर, मंगलवार को सुनवाई संभव

पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा को आखिरकार जमानत मिल गई। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 50 हजार के मुचलके पर उन्हें जमानत दी है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही मुंबई क्राइम ब्रांच ने 1500 पन्नों का सप्लीमेंट्री चार्जशीट (पूरक आरोपपत्र) एस्प्लेनेड कोर्ट (Esplanade Court) के समक्ष प्रस्तुत की है। राज कुंद्रा समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ अश्लील फिल्म बनाने का आरोप है और इसी को लेकर चार्जशीट दायर की गई है। अब उन्हें जमानत मिलने के बाद उनके वकील प्रशांत पाटिल ने कहा है कि उन्हें जमानत की औपचारिकताएं पूरी करनी है और वो कोशिश कर रहे हैं कि इसे आज ही पूरा कर लिया जाए। उम्मीद है कि मंगलवार को राज बाहर आ जाएंगे।

मुंबई पुलिस क्राइम ने राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। इस मामले में वो अब तक जेल में बंद है और इससे पहले कई बार उनकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। आखिरकार सोमवार को अदालत ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली। पोर्नोग्राफी मामले में उनकी पत्नी और अभिनेत्री श‍िल्पा शेट्टी से भी पूछताछ की गई थी लेकिन फिलहाल इस मामले में उनकी कोई संलिप्तता नहीं पाई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews