BHOPAL UPDATE: 4 पुलिसकर्मी समेत 54 नए कोरोना पॉजिटिव, 800 पार पहुंचा आंकडा

BHOPAL UPDATE: 4 पुलिसकर्मी समेत 54 नए कोरोना पॉजिटिव, 800 पार पहुंचा आंकडा

भोपाल।

इंदौर(indore) के बाद अब राजधानी में कोरोना(corona) संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जहाँ सोमवार को भोपाल (Bhopal) में 31 नए मरीज मिले थे। वहीँ मंगलवार को राजधानी में एक साथ 54 लोग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव(corona positive) आई है। बता दें की रिपोर्ट(report) में पूर्व dgp के यहां ड्यूटी(duty) पर लगे एक कांस्टेबल(constable) की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी के साथ 3 अन्य पुलिसकर्मी(police) की पॉजिटिव रिपोर्ट की पुष्टि की गयी है। जिसके बाद राजधानी में संक्रमितों का आकड़ा 798 पहुँच गया है।

दरअसल मंगलवार को राजधानी में एक साथ 54 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ट्रैफिक थाना के 2 पुलिसकर्मी सहित मिसरोद का भी एक पुलिसकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव होने की पुष्टि की गयी है। एम्स की नर्सिंग ऑफिसर की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीँ पुलिस परिवार के भी कुछ लोग संक्रमित पाए गए है। राजधानी में आये 54 मामले राजधानी के अलग अलग क्षेत्रो से मिले है। जिसमें भोपाल के हॉटस्पॉट जहांगीराबाद से 10 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये हैं। सभी मरीजों को क्वारंटाइन कर उनका इलाज किया जा रहा है। दूसरी तरफ राजधानी में कल एक मौत के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 34 हो गयी है।

बता दें की सोमवार को 31 नए मरीजों की पुष्टि की गयी थी। जिसके साथ ही राजधानी में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या 742 हो चुकी थी। वहीँ 33 मौतें हो चुकी थी और 489 लोग स्वस्थ होकर वापस लौट चुके थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews