Is Corona back? मध्य प्रदेश के ये आईएएस हुए कोरोना पाजिटिव, सरकार अलर्ट

mp corona

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  ​​​​​मध्य प्रदेश (MP Corona) में एक बार फिर कोरोना की वापसी होती नजर आ रही है।शिवपुरी जिले के कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह (Shivpuri Collector Akshay Kumar Singh) एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।वे होम आइसोलेशन में चले गए।ये दूसरा मौका है जब वे पॉजिटिव पाए गए है, इसके पहले वे पहली लहर में भी कोरोना की चपेट में आ गए थे।

यह भी पढ़े.. हजारों कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए नई अपडेट, जल्द मिल सकता है छठे वेतनमान का लाभ

मिली जानकारी के अनुसार, शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह (MP IAS Officer) ने दो दिन पहले खराब स्वास्थ्य होने के चलते उन्होंने कोविड टेस्ट के लिए सैंपल दिया था। सोमवार को उनकी रिपोर्ट आई है, जिसमें उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाए गए है, इसके बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। कलेक्टर की जांच के साथ 36 लोगों की जांच शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए भेजी गई थी जिसमें कलेक्ट सिंह की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वर्तमान में जिले में 7 एक्टिव केस है।

इधर, सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री  विश्वास सारंग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, मुख्य सचिव  इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य  मोहम्मद सुलेमान और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और कहा कि प्रदेश के 52 में से 48 जिलों में कोरोना का एक भी प्रकरण नहीं है। भोपाल, छतरपुर, ग्वालियर और मुरैना में मात्र एक-एक पॉजिटिव केस हैं। प्रदेश में पात्र बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़े.. MPPEB: पुलिस कांस्टेबल भर्ती पर नई अपडेट, फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी, 4000 पदों पर होगी भर्ती

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उत्तर भारत के जिन राज्यों में तुलनात्मक रूप से प्रकरण अधिक हैं उन पर नजर रखी जाए और लोग जागरूक एवं सतर्क रहें। बैठक में कोविड की वैश्विक स्थिति तथा देश के अन्य राज्यों में संक्रमण की स्थिति की जानकारी का प्रेजेन्टेशन दिया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews