Shivraj Cabinet: आज हो सकता है विभागों का बंटवारा, CM कल करेंगे कैबिनेट बैठक

Shivraj Cabinet: आज हो सकता है विभागों का बंटवारा, CM कल करेंगे कैबिनेट बैठक

भोपाल।

दिल्ली में चले 2 दिन के विस्तृत चर्चा के बाद मध्यप्रदेश में शिवराज कैबिनेट के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा बुधवार को संभव है। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह 10:30 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस बैठक में बजट और रेवेन्यू से जुड़े विधेयकों को मंजूरी दी जाएगी । जिसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि उससे पहले मंत्रियों को उनके विभागों का वितरण कर दिया जाएगा।हालांकि मुख्यमंत्री शिवराज खुद कह चुके है कि एक दिन और वर्क आउट करुंगा और फिर विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा।

दरअसल विभाग के बंटवारे को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2 दिन तक पार्टी के हाईकमान के साथ दिल्ली में चर्चा की थी। वहां से लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा था कि जल्द ही प्रदेश में विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा। इसी बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बजट में रेवेन्यू के कई दस्तावेजों पर सहमति एवं शिक्षा करने के लिए कैबिनेट की बैठक बुलाई है। वही अधिनियम पर वह विस्तृत चर्चा करेंगे। कुछ विधेयकों को मंजूरी भी दे सकते हैं। जिसके लिए माना जा रहा है कि बैठक से पूर्व ही मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर देंगे। हालांकि इससे पहले मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुभाष भगत से भी आलाकमान के साथ हुई बैठकों पर चर्चा की थी।

बता दें कि मध्य प्रदेश में शिवराज कैबिनेट का विस्तार कर दिया गया है। इसके बावजूद मंत्रियों के विभाग के बंटवारे में लगातार पेंच फंसता नजर आ रहा है। सूत्रों के अनुसार जिन विभागों को लेकर पेंच है उसने नगरीय विकास, पीडब्ल्यूडी, राजस्व, स्वास्थ्य, परिवहन, वाणिज्य कर, आबकारी, स्कूल शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग शामिल है। जहां संजय समर्थक सात मंत्रियों ने बड़े विभाग की मांग की है वही चार राज्य मंत्रियों के पास कुछ विभागों के स्वतंत्र प्रभार की भी मांग की गई है। वही साफ जाहिर है कि सिंधिया समर्थक मंत्रियों की मांग के विपरीत बीजेपी बड़ी विभाग अपने पास रखना चाहती हैं। इसी वजह से सिंधिया के दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद ही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बीजेपी हाईकमान से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। जहां विभागों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ उन्होंने चर्चा की थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews