शिवराज सिंह चौहान ने खोला राज- आखिर क्यों बने मप्र के चौथी बार मुख्यमंत्री

शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश उपचुनावों (MP By-election 2021) के तारीखों के ऐलान के बाद राजनैतिक सरगर्मियां बढ़ गई है। बीजेपी की तैयारियों जोरों-शोरों पर चल रही है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) के दौरों का भी सिलसिला चल रहा है। आज टीकमगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मैं गरीब के लिए रोटी, कपड़ा, मकान, पढ़ाई, स्वास्थ्य सुविधा और रोज़गार (Employment) के इंतज़ाम के लिए ही चौथी बार मुख्यमंत्री बना हूँ। कमलनाथ जी की सरकार ने हमारी जितनी योजनाएँ बंद कर दी थीं, हमने फिर शुरू कर दी।

यह भी पढ़े.. PM Kisan : किसानों के लिए खुशखबरी, मिलेगी 15 लाख की मदद, जानें कैसे उठा सकते है लाभ

आज बुधवार टीकमगढ़ जिले के गोर में आयोजित जनसभा में जनता को संबोधित मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पृथ्वीपुर के विकास के लिए और जितने काम मैंने गिनवाए हैं, उन्हें पूरा करने के लिए आगामी उपचुनाव में बीजेपी को अधिक से अधिक वोट देकर अपना आशीर्वाद दीजिए।केन और बेतवा नदियाँ जोड़कर बांध (Ken and Betwa Dam) बनाकर किसानों के लिए सिंचाई का पानी दिलवाया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) के रु. 6,000 में अपनी ओर से रु. 4,000 जोड़कर कृषक बन्धुओं को कुल रु. 10,000 की राशि हम प्रदान करते हैं।

सीएम शिवराज ने कहा कि हम आयुष्मान भारत योजना (ayushman bharat scheme) के अंतर्गत गरीब को इलाज के लिए सरकारी और चिन्हित प्राइवेट अस्पताल में 5 लाख रुपये प्रतिवर्ष इलाज की सुविधा दे रहे हैं।मेरी गरीब गर्भवती बहनों के लिए 16,000 की राशि प्रदान करने का निर्णय हमने लिया था जिससे उनके और उनके बच्चों को पोषण मिल सके।अब गरीब माताएँ और बेटियाँ हैंडपंप से पानी नहीं भरेंगी। घर-घर नल लगवाकर पीने का पानी भिजवाऊंगा।

यह भी पढ़े.. Electricity Bill : बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर- ऐसा किया तो होगी कार्रवाई

सीएम शिवराज ने कहा कि अब पोषण आहार और यूनिफार्म भी हमारी स्वसहायता समूह की बहनें बनायेंगी, ताकि इनकी आमदनी बढ़े और इनकी समृद्धि के साथ प्रदेश भी तेजी से प्रगति पथ पर आगे बढ़े।मुख्यमंत्री भू-अधिकार योजना में, जिनके पास रहने की जमीन नहीं है, पट्टा देकर भूखण्ड का मालिक बनाया जायेगा। इसके पश्चात प्रधानमंत्री आवास योजना में उन्हें मकान बनाने के लिए पैसा दिया जायेगा

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews